Chitrangda Singh Hospitalised: बॉलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आने वाली हैं। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच चित्रांगदा सिंह की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
अस्पताल में भर्ती हुईं चित्रांगदा सिंह
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह चित्रांगदा सिंह कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि एक पोस्ट है, जिसने देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए हैं। चित्रांगदा सिंह ने अभी हाल ही में अपने इंस्टग्राम से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। चित्रांगदा सिंह की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। चित्रांगदा सिंह की ये तस्वीर एक्ट्रेस के फैंस टेंशन दे गई। चित्रांगदा सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा 'जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।' अब चित्रांगदा सिंह के फैंस उनकी सेहत ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। आपको बता दें कि चित्रांगदा सिंह ने इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा लिया। लेकिन तब तक ये खबर वायरल हो चुकी थी।

Pic Credit: Chitrangda Singh Instagram
चित्रांगदा सिंह ने इन फिल्मों में किया काम
चित्रांगदा सिंह ने इस पोस्ट के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी खबरों में रहती हैं। चित्रांगदा सिंह ने डेब्यू फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' (Hazaaron Khwaishein Aisi) से मचा दिया था। उसके बाद 'यशोधरा' (Yashodhara), 'दिस इज नॉट' (This Is Not), 'डेसर्ट स्टॉर्म' (Desert Storm) जैसी फिल्मों में नजर आईं। 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) में वो साइंटिस्ट बनीं। फिल्म 'बाजार' (Bazaar) में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग रोमांस किया और 'पार्टनर्स इन क्राइम' (Paarmanu: The Game of Deception) वेब सीरीज में थ्रिलर क्वीन बनीं। अब वो सलमान खान के साथ फिल्म बैटल ऑफ गलवान में धमाल मचाने वाली हैं।
