Bageshwar Baba apology: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म के बारे में लोग काफी बातें कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बीते दिनों से फिल्म राजा शिवाजी को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हाल ही में आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर बाबा यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने छत्रपति शिवाजी को लेकर एक बयान दिया था, जिसपर रितेश का गुस्सा फूट गया। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-Raja Shivaji के लिए रितेश देशमुख ने खाली कर दी मेकर्स की जेब, इन स्टार्स ने भी ली मोटी फीस)
बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर बाबा (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित टिप्पणी कर दी। रितेश देशमुख ने उनके बयान की आलोचना की और कहा कि उन्होंने इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। अब भारी आलोचना के बाद बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का मतलब पूरी तरह से गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने रितेश देशमुख का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा। बागेश्वर बाबा ने कहा, 'मैं सिर्फ यह बताना चाहता था कि छत्रपति शिवाजी महाराज संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और देवी तुलजाभवानी का कितना सम्मान करते थे। लेकिन मेरे शब्दों का मतलब तोड़-मरोड़कर कुछ लोगों ने इसे गलत रंग दिया। अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा या किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।' (ये भी पढ़ें-रितेश देशमुख की फिल्म का ट्रेलर देख गदगद हुए Krk, कर डाली जमकर तारीफ)
फिल्म राजा शिवाजी में नजर आएंगे ये स्टार्स
बता दें कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब बागेश्वर बाबा ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्धों से थक चुके थे, इसलिए उन्होंने समर्थ रामदास स्वामी के पास जाकर अपना मुकुट उतार दिया और राज्य की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। इस बयान पर कई राजनेताओं और लोगों ने नाराजगी जताई। रितेश देशमुख ने कहा कि कोई मराठा सम्राट के बारे में बकवास फैला रहा है, जो समय के साथ खुद गलत साबित हो जाएगा। फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, महेश मांजरेकर, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते, बोमन ईरानी और कपिल होनराव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
