Raja Shivaji के लिए रितेश देशमुख ने खाली कर दी मेकर्स की जेब, इन स्टार्स ने भी ली मोटी फीस

Raja Shivaji Star cast fees: पॉपुलर एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म राजा शिवाजी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त तक ने मोटी फीस ली है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 26 2026, 18:58 IST
Raja Shivaji के लिए इन स्टार्स ने ली मोटी फीसImage Credit : Raja Shivaji movie pics01 / 06

Raja Shivaji के लिए इन स्टार्स ने ली मोटी फीस

Raja Shivaji Star cast fees: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को लेकर काफी उत्साह है। फिल्म का बजट अच्छा-खासा है और दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त तक सभी मुख्य कलाकारों ने फिल्म के लिए मोटी-मोटी फीस ली है। रितेश देशमुख इस फिल्म में लीड रोल में हैं, जबकि संजय दत्त भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की भारी भरकम स्टार कास्ट और कलाकारों की ऊंची फीस को देखते हुए राजा शिवाजी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रितेश देशमुखImage Credit : Raja Shivaji movie pics02 / 06

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के लिए मोटी फीस मिली है। अपने रोल के लिए 15 से 18 करोड़ रुपये लिए है। बता दें कि फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ है।

फरदीन खानImage Credit : Raja Shivaji movie pics03 / 06

फरदीन खान

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान फिल्म में शाहजहां का रोल निभाने वाले हैं। इस मूवी के लिए फरदीन खान ने 2-3 करोड़ के बीच फीस मिली है। फिल्म में उनका रोल काफी जबरदस्त होने वाला है।

जिनिलिया देशमुखImage Credit : Raja Shivaji movie pics04 / 06

जिनिलिया देशमुख

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत आगामी मराठी-हिंदी फिल्म 'राजा शिवाजी' में जेनेलिया देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पहली पत्नी साईबाई भोसले की भूमिका निभाई है। इस मूवी के लिए उन्होंने 1-2 करोड़ रुपये लिए है।

संजय दत्तImage Credit : Raja Shivaji movie pics05 / 06

संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को फिल्म राजा शिवाजी के लिए भारी भरकम फीस मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त ने अपने रोल के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये लिए हैं।

अभिषेक बच्चनImage Credit : Raja Shivaji movie pics06 / 06

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' में संभाजी शाहजी भोसले का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म के लिए उन्हें 6 से 8 करोड़ मिले है।

End of Photo Gallery