Krk on Raja Shivaji Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) काफी समय से अपनी फिल्म राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रितेश देशमुख ने अपनी इस मूवी के ट्रेलर दर्शकों के बीच जारी किया है। इस मूवी में रितेश देशमुख को देखकर इंडस्ट्री में मौजूद ज्यादातर सेलेब्स ने तारीफ की है। इतना नहीं नहीं फैन्स को भी 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर इम्प्रेस करने में सफल रहा है। ऐसे में अब खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके (Krk) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर पोस्ट करते हुए तारीफों के पुल बांधे हैं।
'राजा शिवाजी' का ट्रेलर खुश हुए केआरके
केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या जबरदस्त ट्रेलर है राजा शिवाजी का! यह बड़े पैमाने पर बनी, बड़ी स्टारकास्ट वाली और एक इमोशनल कहानी वाली मूवी है। रितेश देशमुख का निर्देशन शानदार है। उन्होंने राजा शिवाजी का किरदार निभाने के लिए शानदार एक्टिंग की है। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इसे जियो स्टूडियो और जेनेलिया ने प्रोड्यूस किया है! यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी!' (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई बड़े-बड़े एक्टर्स को कास्ट किया गया है। इस मूवी में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोले गुप्ते, बोमन ईरानी और जितेंद्र जोशी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी जबरदस्त है। इस मूवी के ट्रेलर में एक्शन सीन्स से लेकर वीएफएक्स भी कमाल हैं। (इसे भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)
इतने करोड़ है फिल्म का बजट
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' एक भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म 1 मई के दिन दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।
