बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना की आवाज में है 'डॉक्टर जी' का गाना 'ओ स्वीटी स्वीटी', टीजर हुआ रिलीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 02:42 PM IST

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना आने वाली फिल्म डॉक्टर जी को लेकर चर्चा में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के गाने 'ओ स्वीटी स्वीटी' को आयुष्मान ने आवाज भी दी है।

Image

आयुष्मान खुराना की आवाज में है 'डॉक्टर जी' का गाना 'ओ स्वीटी स्वीटी', टीजर हुआ रिलीज

KEY HIGHLIGHTS
आयुष्मान खुराना आने वाली फिल्म डॉक्टर जी को लेकर चर्चा में हैं।
डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इस फिल्म के गाने 'ओ स्वीटी स्वीटी' को आयुष्मान ने आवाज भी दी है।

Doctor G new song O Sweetie Sweetie: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं, दरअसल अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी से 'ओ स्वीटी स्वीटी' गाने का एक झलक रिलीज किया है, जिसकी खास बात यह है कि उसे खुद आयुष्मान ने गाया है। यह गाना निश्चित रूप से आपके दिलों को पिघला देने वाला है और आपको पूरे गाने को देखने के लिए उत्साहित करने वाला है।

'ओ स्वीटी स्वीटी' राज शेखर के बोल पर अमित त्रिवेदी की एक दिल छू लेने वाली रचना है। जिसमें आयुष्मान की आवाज ने जो जादू पैदा किया है, उसे जोड़ते हुए, गीत भी अपने सौंदर्य और न्यूनतर सेट-अप के साथ एक विजुअल ट्रीट बनकर सामने आया है, जो संगीत प्रेमियों को एक लाइव प्रदर्शन का एहसास देता है। चूंकि गीत असल में अभिनेता के दिल के करीब है, इसलिए वह इसे जल्द से जल्द दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इस तरह से टीम डॉक्टर जी एंड जंगली पिक्चर्स ने गाने के स्निपेट को जारी करने और दर्शकों को उत्साहित करने का फैसला किया है।

सुमित सक्सेना, सौरभ भारत, विशाल वाघ और अनुभूति कश्यप द्वारा लिखित डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जंगली पिक्चर्स की आगामी स्लेट में 'वो लड़की है कहां?', 'डोसा किंग', 'उलज' और ' क्लिक शंकर' का नाम शामिल है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित एक किरदार को निभाने से लेकर समय से पहले गंजेपन की समस्या को सामने लाने तक, आयुष्मान खुराना ने हमेशा अपने अभिनय से लोगों को सोचने पर मजबूर किया है। अभिनेता अब आगामी फिल्म 'डॉक्टर जी' में एक पुरुष गयनेकॉलोजिस्ट की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की निर्देशक अनुभूति कश्यप ने कहा कि 'डॉक्टर जी' एक कॉमेडी ड्रामा है, जो एक मेडिकल कैंपस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक पुरुष गायनेकॉलोजिस्ट किस तरह महिला-प्रधान दुनिया में संघर्ष करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article