बॉलीवुड

Doctor G Box Office Prediction: 'डॉक्टर जी' से नए धमाके को तैयार आयुष्मान खुराना, पहले दिन ऐसी हो सकती है कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 07:09 AM IST

Doctor G Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म खास विषय पर है और दर्शकों को रोमांचित करेगी।

Image

Doctor G Box Office Prediction: 'डॉक्टर जी' से नए धमाके को तैयार आयुष्मान खुराना, पहले दिन ऐसी हो सकती है कमाई

Doctor G Box Office Prediction: इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित एक किरदार को निभाने से लेकर समय से पहले गंजेपन की समस्या को सामने लाने तक, आयुष्मान खुराना ने हमेशा अपने अभिनय से लोगों को कुछ नया देने और दिखाने की कोशिश की है। अब वह आगामी फिल्म 'डॉक्टर जी' में एक पुरुष गयनेकॉलोजिस्ट की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म खास विषय पर है और दर्शकों को रोमांचित करेगी।

गुददुगाने वाले मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा का ट्रेलर और गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे आयुष्मान का कैरेक्टर महिला रोगियों के आसपास पुरुष गायनेकॉलोजिस्ट होने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म की निर्देशक अनुभूति कश्यप की 'डॉक्टर जी' एक कॉमेडी ड्रामा है, जो एक मेडिकल कैंपस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक पुरुष गायनेकॉलोजिस्ट किस तरह महिला-प्रधान दुनिया में संघर्ष करता है।

फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई कर सकती है क्योंकि आयुष्मान की फिल्मों के विषय को लेकर दर्शक उत्साहित रहते हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सामना मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’, ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा के अलावा ‘गॉडफादर’ और 'गुड बाय' जैसी फिल्मों से होगा। अब देखना ये होगा कि फिल्म इन सब फिल्मों के बीच कैसे जगह बना पाएगी।

कार्तिक आर्यन को ऑफर हुई थी ‘डॉक्‍टर जी’

बता दें कि आयुष्‍मान खुराना से पहले यह फिल्‍म कार्तिक आर्यन को पिछले साल की शुरूआत में ऑफर हुई थी। दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के पास डेट्स नहीं थीं क्‍योंकि वह अपनी तारीखें ‘दोस्‍ताना2’, ‘भूल भुलैया2’ और फिर ‘धमाका’ को दे चुके थे। ऐसे में वो न चाहते हुए भी ‘डॉक्‍टर जी’ के साथ नहीं जुड़ सके। इसके बाद आयुष्‍मान खुराना को इस फ‍िल्‍म के लिए फाइनल किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article