पोन्नियन सेल्वन ने पांचवें दिन 23.50 करोड़ की कमाई की थी। कल यानी बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छठवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने बुधवार को 20.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म को दशहरा की छुट्टी का कोई फायदा नहीं मिला। फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 171.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। पोन्नियन सेल्वन -1 को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। तमिल में फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है, जबकि अन्य भाषाओं में भी फिल्म का अच्छा प्रदर्शन रहा है।
फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तोड़े कई रिकॉर्ड
पोन्नियन सेल्वन ने पांच दिन में 300 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म जल्द केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। दोनों फिल्मों ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, तमिलनाडू में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया।
पोन्नियन सेल्वन -1 एतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी चोला साम्राज्य के इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म को बनाने में 500 करोड़ की लागत आई है। मणिरत्नम की फिल्म से लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। ऐश्वर्या और मणिरत्न इससे पहले भी कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। निर्देशक मणिरत्नम को उनकी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता हैं।
