बॉलीवुड

इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, CBFC ने लगाए मामूली कट्स

CBFC Passes 'Awarapan 2' With U/A 16+: नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'आवारापन 2' को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है।

Image

यू/ए 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हुई इमरान हाशमी की फिल्म (Pic Credit: Instagram)

CBFC Passes 'Awarapan 2' With U/A 16+: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी के पहले पार्ट की लोकप्रियता के बाद दर्शक इसके सीक्वल को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। 6 अगस्त यानी आज मेकर्स फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करने वाले हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'आवारापन' को थोड़े-बहुत कट्स के साथ U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं Mallika Sherawat, 'बिग बॉस' ना करने की बताई वजह)

'आवारापन 2' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। एग्जामिनिंग कमिटी ने इस मूवी के कुछ सीन्स के कट्स की मांगे भी की है। फिल्म में नशे के इस्तेमाल और बच्चों की तस्करी दिखाने के लिए डिसक्लेमर को जोड़ने के लिए कहा गया है। सिगरेट पीने के सीन में भी ऐसा ही टिकर जोड़ा जाएगा। 2021 के नियमों के मुताबिक फिल्म का टाइटल हिंदी में लिखने को भी कहा गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल)

Emraan Hashmi-Disha Patani

Emraan Hashmi-Disha Patani

इतना ही नहीं 'अवारापन 2' के सेकंड हाफ में जो वायलेंट सीन्स हैं, उनमें भी 50% की कटौती की गई है। ड्रग्स के सीन्स को भी हटाने को कहा गया है। इस तरह के बदलाव होने के बाद 'आवारापन 2' को 14 अगस्त के दिन रिलीज कर दिया जाएगा। इस मूवी का रन टाइम अब 140.20 मिनट हो गया है। इस मूवी में इमरान हाशमी के अपोजिट मेकर्स ने दिशा पाटनी को कास्ट किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आने वाली है। फिल्म में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article