Farhan Akhtar on Exit From Lalkaara: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर राइटर-सिंगर-एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्हें आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 'ललकार' के लिए फाइनल किया गया है। इस मूवी में फरहान अख्तर को अहम रोल में देखा जा जाना था। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया कि फरहान अख्तर खुद इस स्पोर्ट्स ड्रामा से बाहर हो गए हैं। उन्होंने यह मूवी मशहूर सिंगर आर.डी. बर्मन की बायोपिक के छोड़ दी है। फरहान अख्तर ने हाल ही में आमिर खान की 'ललकार' ऑफर होने की असली सच्चाई बताई है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, CBFC ने लगाए मामूली कट्स)
'ललकार' से बाहर होने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
वैरायटी से बात करते हुए आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'ललकार' से अपनी एग्जिट की खबरों को खारिज करते हुए फरहान अख्तर ने कहा, 'मैं किसी प्रोजेक्ट से कैसे बाहर हो सकता हूं, जब मैं उसमें ऑफिशियल तौर पर शामिल ही नहीं हुआ था?' फरहान अख्तर ने बताया कि केवल ऐसी चर्चा होने से यह तय नहीं हो जाता कि मैं इस प्रोजेक्ट को कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, 'करियर में हर एक्टर के पास कई ऑफर और प्रोजेक्ट आते हैं। कुछ साइन करते हैं, कुछ नहीं। बस सिंपल सी बात यह है।' यह फिल्म 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए प्रसिद्ध टेस्ट सीरीज पर आधारित है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं Mallika Sherawat, 'बिग बॉस' ना करने की बताई वजह)

Aamir Khan
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 'ललकार' ऑफर होने की सच्चाई अब फरहान अख्तर ने बता दी है। यह मूवी उन्हें कभी ऑफर ही नहीं हुई थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया था कि 'ललकार' में फरहान अख्तर को अब सिद्धांत गुप्ता रिप्लेस करेंगे। फिल्म में सिद्धांत गुप्ता की एंट्री पर अभी तक मेकर्स ने कोई बयान नहीं दिया है।
