aryan khan turns entrepreneur: शाहरुख खान यह साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते कि वह एक बिंदास पिता हैं। शाहरुख निस्संदेह एक सुपरस्टार हैं और उनके बच्चे उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। हाल ही में सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू द आर्चीज से पहले कॉस्मेटिक लाइन मेबेलिन न्यूयॉर्क की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं और अब उनके बड़े बेटे आर्यन खान ने भी बिजनेस में हाथ जमाना शुरू कर दिया है। आर्यन खान अपने कपड़ों के ब्रांड की घोषणा करते हुए एक बिजनेसमैन बन गए हैं। खास बात ये है कि पिता शाहरुख खान ने ही आर्यन के लिए इस ऐड की शूटिंग की है। शाहरुख खान ने नए ऐड में बताया है कि आर्यन के इस स्टोर में क्या है और इसकी एक झलक दी है।
आर्यन खान ने सोमवार को अपने अपकमिंग क्लोदिंग वियर का एक टीजर शेयर किया है। उनके ब्रांड का नाम D'Yavol है और इसे लक्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड माना जाता है। आर्यन खान, लेटी ब्लागोएवा और बंटी सिंह के साथ हाथ मिलाकर इस ब्रांड के सह-मालिक हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने साथ में साझेदारी की है। तीनों ने पहली बार ब्राउन स्पिरिट के लिए एक प्रीमियम वोदका ब्रांड लॉन्च किया था।
आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों के ब्रांड का पहला लुक शेयर करते हुए टीजर जारी किया है। आर्यन ने लक्ज़री स्ट्रीटवियर ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए अपने पिता के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान को डी'यावोल को प्रमोट करते हुए देखा जा सकता है।
आर्यन खान को प्रशंसकों और करीबियों से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं। बिजनेस के अलावा आर्यन खान राइटिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। वह एक अभिनेता बनने का सपना नहीं देखते हैं लेकिन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए स्क्रिप्ट लिखना चाहते हैं। हाल ही में, उन्होंने घोषणा की है कि उन्होंने आगामी प्रोजेक्ट में से एक की पटकथा पूरी कर ली है। यह फिल्म उनके पिता द्वारा प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनेगी है।
