Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी की खबर पर ऐसा था अनिल कपूर का रिएक्शन, बोले- 'छलक पड़ी थीं मेरी आंखें'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 07:28 AM IST

सोनम कपूर ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। फैंस से भी पहले उन्होंने ये जानकारी अपने माता पिता को दी थी।

Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी की खबर पर ऐसा था अनिल कपूर का रिएक्शन, बोले- 'छलक पड़ी थीं मेरी आंखें'

Sonam Kapoor pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनका पूरा परिवार आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियों में लगा है। हाल ही में सोनम कपूर का बेबी शॉवर होस्ट हुआ था जिसमें सोनम की बहन रिया कपूर समेत कई करीबी दोस्त और मेहमान शामिल हुए। बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

सोनम कपूर ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। फोटो में सोनम अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई हैं। इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई थीं। उसके बाद कई बार सोनम बेबी बंप के साथ नजर आ चुकी हैं। 

सोनम कपूर ने फैंस से भी पहले ये जानकारी अपने माता पिता को दी थी। अनिल कपूर ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जब सोनम ने उन्हें ये जानकारी दी तो उनका कैसा रिएक्शन था। अपनी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में एक बातचीत में अनिल कपूर ने खुलासा किया- सोनम ने अपनी मां सुनीता को फोन किया था और उन्हें खुशखबरी दी थी। मैं उस वक्त पत्नी के बगल में ही बैठा था। सुनीता ने जब मुझे खुशखबरी बताई तो मेरी आंखें छलक पड़ीं। 

इसी बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने आगे बताया कि सोनम की किस तरह की मां नहीं होना चाहिए। वह बोले- "आजकल मदर्स कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव हो गई है। मुझे लगता है कि आपको ज्यादा प्रोटेक्टिव नहीं होना चाहिए।"

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी और उसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 

End of Article