Bollywood Throwback: जब गुस्से में नरगिस दत्त ने रेखा को बताया था 'चुड़ैल', कहा- 'उसे मजबूत मर्द की जरूरत'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2021, 05:01 PM IST

बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी नरगिस दत्त का आज बर्थडे है। हमेशा शांत पर्सनेलिटी के लिए याद की जाने वाली नरगिस एक वक्त वह रेखा पर जमकर बरसी थीं। जानिए क्या कहा था नरगिस दत्त ने...

Bollywood Throwback: जब गुस्से में नरगिस दत्त ने रेखा को बताया था 'चुड़ैल', कहा- 'उसे मजबूत मर्द की जरूरत'

मुंबई. भारतीय सिनेमा की फर्स्ट लेडी यानी नरगिस दत्त का आज 92वां बर्थडे है। नरगिस दत्त हमेशा अपनी शांत पर्सनेलिटी के लिए ही याद की जाती हैं। हालांकि, एक वक्त वह रेखा पर जमकर बरसी थीं। यही नहीं, उन्होंने रेखा को चुड़ैल तक की संज्ञा दी थी। 

1976 में दिए इंटरव्यू में नर्गिस ने रेखा के लिए कहा था, 'रेखा मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि जैसे वो बड़ी आसानी से उपलब्ध हो सकती है। कुछ लोगों की नजर में वह किसी चुड़ैल से कम नहीं है।' 

नरगिस ने आगे कहा, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं उसे समझ सकती हूं। मैंने अपने वक्त में बहुत सारे बच्चों के साथ काम किया है। कई लोगों में मनोवैज्ञानिक समस्याएं होती है। वह खोई रहती है, उसे एक मजबूत मर्द की जरूरत है।'

Nargis Dutt: Lesser known facts

सुनील दत्त से जुड़ा था नाम
रेखा ने ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ और ‘नागिन’ जैसी फिल्मों में नरगिस के पति और एक्टर सुनील दत्त के साथ में काम किया था। इस दौरान उनका नाम सुनील दत्त के साथ जुड़ने लगा था। 

नरगिस ने जब रेखा के लिए ये शब्द कहे थे तब रेखा की उम्र महज 22 साल थी। हालांकि, रेखा ने नरगिस के  इन तानों का कोई जवाब  नहीं दिया था। उन्होंने चुप्पी साथी हुई थी। 

Sunil Dutt & Rekha in Nagin | Fictional characters, Sunil dutt, Human

संजय दत्त के साथ भी जुड़ा नाम
अमिताभ बच्‍चन से ब्रेकअप के बाद रेखा ने संजय दत्‍त के साथ फ‍िल्‍म जमीन आसमान की शूट‍िंग की थी। लेखक यासीर उस्‍मान की किताब 'Rekha The Untold Story' के मुताबिक, 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान’ की शूटिंग के वक्त रेखा और संजय के बीच नजदीकियां आ गयी थी। 

खबरों में आया था कि इसी दौरान संजय दत्त से गुपचुप शादी कर ली थी। संजय दत्‍त उनसे पांच साल छोटे हैं। इस विषय में रेखा ने एक बार कहा था कि उन्होंने संजय दत्त से दोस्ती अमिताभ बच्चन को जलाने के लिए की थी। इस अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब छाई रही थीं। 

End of Article