Mallika Sherawat ने ओम पुरी और राजपाल संग आइटम डांस करने से कर दिया था मना, फ‍िर ऐसे शूट हुआ गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2021, 11:16 AM IST

Bollywood Throwback: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत ने फ‍िल्‍म डर्टी पॉलिटिक्‍स में ओम पुरी के साथ खूब इंटिमेट सीन दिए थे लेकिन एक दूसरी फ‍िल्‍म में उन्‍होंने साथ आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया था।

Mallika Sherawat ने ओम पुरी और राजपाल संग आइटम डांस करने से कर दिया था मना, फ‍िर ऐसे शूट हुआ गाना

Bollywood Throwback: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत इन दिनों पर्दे से दूर हैं। वह सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपने फैंस से कनेक्‍ट रहती हैं। वह आए दिन इंस्‍टाग्राम पर अपनी हॉट और दिलकश तस्‍वीरें साझा करती रह‍ती हैं। फैंस पूछते भी हैं कि वह कब कमबैक करने वाली हैं। एक समय था जब मल्लिका शेरावत के नाम से ही फैंस धड़कन तेज हो जाती थी। उनकी फ‍िल्‍म आने को होती तो इंतजार नहीं होता था। अब फैंस मल्लिका की पुरानी फ‍िल्‍मों को देखकर ही आनंदित होते हैं। 

मल्लिका शेरावत ने फ‍िल्‍म डर्टी पॉलिटिक्‍स में अनोखी देवी का किरदार निभाया था। इस फ‍िल्म में ओम पुरी लीड रोल में थे। फ‍िल्‍म में मल्लिका शेरावत और ओम पुरी के बीच बेहद हॉट इंटिमेट सीन फ‍िल्‍माए गए थे। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दूसरी फ‍िल्‍म में उन्‍होंने ओम पुरी के साथ आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया था। मल्लिका ने केवल ओम पुरी ही नहीं, बल्कि गुलशन ग्रोवर और राजपाल यादव के साथ एक आइटम नंबर शूट करने से इनकार कर दिया था। 

बता दें कि मल्लिका शेरावत को फ‍िल्‍म बिन बुलाए बाराती में एक आइटम नंबर शूट करना था। इस आइटम नंबर में गुलशन ग्रोवर, ओम पुरी और राजपाल यादव, मुकेश तिवारी और जॉनी लीवर भी दिखाई देने वाले थे। हालांकि इन एक्‍टर्स को डांस नहीं करना था, बल्कि मल्लिका को डांस करते हुए देखना था लेकिन मल्लिका ने कह दिया कि वह अकेले शूट करेंगी। 

बता दें कि सभी एक्‍टर्स सेट पर यह सोचकर पहुंचे कि आइटम नंबर मल्लिका के साथ शूट होना है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इसको कोरियोग्राफ करने वाले थे लेकिन जब एक्‍टर्स मेकअप के लिए पहुंचे तो गणेश आचार्य चले गए। बाद में डायरेक्टर चंद्रकांत सिंह ने गाने को डायरेक्ट किया। उसके बाद गणेश आचार्य को एक दूसरे दिन मल्लिका को अलग से कोरियोग्राफ करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह गाना मल्लिका ने अलग शूट किया और एक्‍टर्स ने अलग। बाद में इस आइटम नंबर को साथ में जोड़ा गया।  

End of Article