अंकिता लोखंडे ने शेयर किया हवाई जहाज उड़ाते सुशांत का VIDEO, अब रिया के इस दावे पर उठे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 01:32 PM IST

Ankita share VIDEO SSR flying Plane: रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत क्लॉस्टेरोफोबिक थे और उड़ान भरने से पहले उन्हें दवाएं लेनी पड़ती थीं।

मुंबई:  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर एक हालिया इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी। एक न्यूज चैनल को दिया रिया का यह साक्षात्कार अभी ऑन एयर होना बाकी है लेकिन प्रोमो में से एक में रिया को सुशांत के 'क्लस्ट्रोफोबिया' से पीड़ित होने के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है।

रिया का दावा: 
रिया ने दावा किया है कि सुशांत ने उनके साथ रिश्ते में आने से पहले उन्हें 2013 में एक फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श करने के बारे में बताया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा को भी याद किया और कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि सुशांत क्लॉस्टेरोफोबिया के शिकार हैं।

बकौल रिया, 'यूरोप जाने वाले दिन सुशांत ने मुझे और सबको बताया कि उसको फ्लाइट में बैठने से क्लॉस्टेरोफोबिया है और उसके लिए वह दवाई लेता है जो उसके पास हमेशा होती है।'

अंकिता लोखंडे ने उठाए सवाल:
सुशांत को लेकर रिया के इस दावे पर कभी अभिनेता की गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाए हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने सुशांत के एक विमान को उड़ाने का वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'ड्रीम ... क्या यह क्लस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने ऐसा किया भी।'

फिलहाल यह देखना बाकी है कि ताजा इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को और किस तरह के दावे किए हैं।

CBI ने रिया को गुरुवार को रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिनेत्री पर सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने, मनी-लॉन्ड्रिंग, कथित नशीली दवाओं के षड्यंत्र के आरोप हैं।

End of Article