Wajid Funeral: वाजिद खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, भाई Sajid Khan ने इरफान खान वाले कब्रिस्तान में किया अंतिम संस्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2020, 01:15 PM IST

Wajid Khan Funeral: वाजिद खान लंबे टाइम से किडनी की समस्या से भी जूझ रहे थे। इसी वजह से उनको 3 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और वो वेंटिलेटर पर थे...

Wajid Funeral: वाजिद खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, भाई Sajid Khan ने इरफान खान वाले कब्रिस्तान में किया अंतिम संस्कार
Photo Credit: Instagram

वाजिद खान का सोमवार को निधन हो गया है। 42 साल के वाजिद खान के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान लंबे टाइम से किडनी की समस्या से भी गुजर रहे थे। इसी वजह से उनको 3 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और वाजिद वेंटिलेटर पर थे। उनके जाने के साथ ही साजिद-वाजिद की दिग्गज म्यूजिशियन जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई है।  
वाजिद खान का शव अंतिम संस्कार के लिए सुवर्णा अस्पताल चेंबूर से ले जाकर वर्सोवा कब्रिस्तान में अंतिम विदाई दी गई। ये वही मैदान है जहां इरफान खान के शव को दफन किया गया था। वाजिद के भाई साजिद खान और उनके परिवार के सदस्य कब्रिस्तान पहुंच गए हैं। इस दौरान साजिद खान और वाजिद के परिवार वाले मास्क लगाए और ग्लब्स पहने पूरी सुरक्षा के साथ दिखे। वाजिद को यहीं सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

वाजिद खान को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली को भी इस दुखद घड़ी में खान परिवार के साथ देखा गया। आपको बता दें कि इतनी कम उम्र में वाजिद का निधन होने से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर वाजिद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वाजिद खान के खून में था संगीत
वाजिद खान प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद शराफत खान के पुत्र थे। पिता उस्ताद शराफत खान के मार्गदर्शन में दोनों भाई ने म्यूजिक की प्रारंभिक शिक्षा ली। वैसे साजिद-वाजिद सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। दोनों संगीत परिवार से हैं और यहां तक कि संगीत उनके खून में था। उनके नाना उस्ताद फैयाज अहमद खान साहब को पद्म श्री मिल चुका था। जबकि उनके चाचा उस्ताद नियाज अहमद खान साब प्रतिष्ठित तानसेन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।


इन फिल्मों में वाजिद ने दिए हिट बॉलीवुड गाने
सलमान खान स्टारर प्यार किया तो डरना क्या के साथ साजिद-वाजिद ने 1998 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। बाद में सलमान की फिल्मों के लिए दोनों ने कई गाने किए। इन फिल्मों में चोरी चोरी, हैलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड और दबंग 1 , 2 और 3 शामिल हैं। बतौर सिंगर वाजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म पार्टनर से की थी। उन्होंने हुड हुड दबंग, जलवा, चिन्ता ता तो चिता चिता और फेविकोल से जैसे गाने गाए हैं। 

End of Article