मिर्जापुर के बबलू भैया Vikrant Massey ने रचाई शादी, शीतल ठाकुर संग 7 सालों का सफर 7 जन्मों में बदला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 08:24 PM IST

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding Pictures: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्रांत मेसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।

मिर्जापुर के बबलू भैया Vikrant Massey ने रचाई शादी, शीतल ठाकुर संग 7 सालों का सफर 7 जन्मों में बदला
Photo Credit: Instagram

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding Photos: मिर्जापुर जैसी वेब सीरीज में अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ सात फेरे ले लिए हैं। ‌सोशल मीडिया पर विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें (Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding Pictures) जमकर वायरल हो रही है जिनमें यह दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हुई। कल यानी 18 फरवरी को विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर ने सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हाल ही में विक्रांत मेसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

एक दूजे के हुए विक्रांत मेसी शीतल ठाकुर (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding)

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेसी ने शीतल ठाकुर के साथ शादी रचा ली है (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Marriage)। विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding Photos) साझा की हैं जिस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना कर रहे हैं।

यह तस्वीरें साझा करते हुए विक्रांत मेसी ने एक बहुत खूबसूरत कैप्शन लिखा है जो लोगों का दिल छू रहा है। एक्टर ने यह तस्वीरें साझा करते हुए लिखा 'सात सालों का यह सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत 18.02.2022।' 

जैसे ही विक्रांत ने अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की वैसे ही बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बॉबी देओल, दीया मिर्जा, पंकज त्रिपाठी, मौनी रॉय, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू, ईशा गुप्ता, सोनाक्षी सिन्हा और भूमि पेडणेकर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने इस नए जोड़े को बधाई दी। वहीं लोगों ने भी कमेंट सेक्शन पर विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना की। बात करें अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की तो विक्रांत 'कहानी नवभारत की' को होस्ट कर रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में वह पौराणिक भारत से लेकर नवभारत तक के सफर को सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Article