सात जन्मों के बंधन में बंधे विक्रांत मेसी-शीतल ठाकुर, यहां देखें शादी की पहली तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 08:25 PM IST

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding Pictures: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विक्रांत मेसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। अभिनेता की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है जो आप यहां देख सकते हैं।

सात जन्मों के बंधन में बंधे विक्रांत मेसी-शीतल ठाकुर, यहां देखें शादी की पहली तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Vikrant Massey And Sheetal Thakur First  Wedding Pictures: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) अब मैरिड क्लब का हिस्सा बन गए हैं। अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ एक इंटिमेट मीनिंग सेरेमनी के दौरान सात फेरे लिए। पिछले कुछ दिनों से अभिनेता अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा का विषय बन गए थे (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding)। हिमाचल प्रदेश में विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं जिनमें वह दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यहां देखें की विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी की पहली तस्वीरें (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding Photos)।

सात जन्मों के बंधन में बंधे विक्रांत मेसी

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब जाकर इन दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। विक्रांत और शीतल ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। हाल ही में विक्रांत और शीतल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding Pictures) यह दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पूरे रीति रिवाज के अनुसार विक्रांत और शीतल की शादी हुई। विक्रांत जहां लाइट शेड के शेरवानी में नजर आए तो वहीं उनकी पत्नी शीतल ने लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर एक दूसरे को वर्ष 2015 से डेट कर रहे हैं। वर्ष 2019 में एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान दोनों ने सगाई कर ली थी। जिसके बाद यह दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के साथ स्पाॅट किए गए हैं। अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दोनों को हाल ही में एकता कपूर के ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। विक्रांत अब जल्द ही बॉलीवुड अदाकारा सान्या मल्होत्रा और बॉबी देओल के साथ लव हॉस्टल में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे।  बात करें अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की तो विक्रांत 'कहानी नवभारत की' को होस्ट कर रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में वह पौराणिक भारत से लेकर नवभारत तक के सफर को सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Article