Rohit Dhawan And Jaanvi Dhawan Welcome Their Second Child: बॉलीवुड के फेमस धवन परिवार में नन्हें शहजादे की एंट्री हुई है। हाल ही में यह खबर आई है कि वरुण धवन के भाई और फिल्म मेकर रोहित धवन और उनकी पत्नी जानवी धवन दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। और इसी के साथ एक बार फिर वरुण धवन चाचा बन गए। खबरों के अनुसार वरुण धवन की भाभी जानवी धवन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो से इस बात का पता चला कि धवन परिवार में एक नन्हे शहजादे का जन्म हुआ है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित धवन को अपने पिता डेविड धवन के साथ देखा जा सकता है। पपराजी ने हॉस्पिटल के बाहर डेविड धवन को अपने बेटे रोहित धवन के साथ देखा और उन्हें बधाई दी। रोहित धवन ने इस दौरान नीले रंग की कैजुअल शर्ट पहनी थी। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद रोहित धवन अपने कार में बैठकर चले गए। आपको बता दें रोहित धवन और जानवी धवन दूसरी बार माता-पिता बने हैं। वर्ष 2018 में जानवी धवन ने अपनी पहली बेटी नियारा को जन्म दिया था। वरुण धवन को अक्सर अपनी भतीजी के साथ देखा जाता है।
इस साल मार्च के महीने में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी भाभी जानवी के लिए बेबी शावर रखा था। इस दौरान अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं। अंशुला कपूर ने इस बेबी शावर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। अगर रोहित के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट शहजादा में बिजी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म 'Ala Vaikunthapurramulaa' की ऑफिशल रिमेक है।

