Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: ये सेलेब्स बनेंगे वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी के मेहमान, देखें गेस्ट लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2021, 04:06 PM IST

वरुण धवन और नताशा दलाल इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानिए इस शादी में कौन से खास मेहमान होंगे शामिल। देखें पूरी गेस्ट लिस्ट...

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: ये सेलेब्स बनेंगे वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी के मेहमान, देखें गेस्ट लिस्ट

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और नताशा इसी महीने अलीबाग में शादी करेंगे। अब इस शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है।

वेबसाइट पीपींग मून की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण नताशा दलाल और वरुण धवन फिल्म इंडस्ट्री से अपने केवल करीबी दोस्त को ही शादी में इनवाइट करने वाले हैं।    

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी में सलमान खान, सारा अली खान, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, जान्हवी-खुशी कपूर, जैकी भगनानी शामिल होंगे। 

नहीं आ पाएंगी सोनम कपूर 
रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में कैटरीना कैफ, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, रिया कपूर, हर्ष वर्धन और शंशाक खेतान भी शामिल होने वाले हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर आहूजा को भी वरुण धवन ने शादी में इनवाइट किया था। हालांकि, वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। फिलहाल वह स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

पांच दिन तक चलेगा शादी का कार्यक्रम 
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक वरुण और नताशा की शादी 22-26 जनवरी तक 5 दिन तक अलीबाग में चलेगी। करेंगे और इसके लिए उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को ई- कार्ड्स भी भेज दिए हैं।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते वरुण- नताशा की शादी में उनके परिवारों के कुछ लोग ही शामिल होंगे और यह शादी केवल 20-25 लोगों की मौजूदगी में ही होगी। हालांकि, यह शादी बहुत धूमधाम से होगी।'

End of Article