छत्रपति शिवाजी की फोटो शेयर कर उर्मिला मातोंडकर ने दिया कंगना को जवाब, कहा था 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 07:10 AM IST

Urmila Matondkar on Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पॉर्न स्टार कहा था। अब उर्मिला ने छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो शेयर कर कंगना पर निशाना साधा है।

छत्रपति शिवाजी की फोटो शेयर कर उर्मिला मातोंडकर ने दिया कंगना को जवाब, कहा था 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार'

मुंबई. कंगना रनौत का फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स और एक्ट्रेस उर्मिल मातोंडकर पर दिए गए बयान की कई सितारे आलोचना कर रहे हैं। कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न स्टार कहा था। अब उर्मिला ने बिना नाम लिए कंगना को जवाब दिया है। 

उर्मिला मातोंडकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो के साथ लिखा- 'प्रतिशोध मनुष्य को जलाती रहती है, संयम ही प्रतिशोध को काबू करने का उपाय होता है। शिवाजी महाराज अमर रहे। उर्मिला ने कैप्शन में लिखा- 'जय महाराष्ट्र, जय हिंद, शुभ रात्रि।'

उर्मिला ने इससे पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था- 'कंगना उन सभी लोगों की बेइज्जती कर रही हैं जिन्होंने उन्हें प्यार और सम्मान दिया। कंगना देश की जनता के लिए एक गलत उदाहरण पेश कर रही हैं।'

Urmila Matondkar 

क्या ये भारतीय संस्कृति का हिस्सा है?
उर्मिला ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा- 'कोई सभ्य महिला ऐसी भाषा का इस्तेमाल करती है कि 'क्या उखाड़ लोगे'। ये भाषा जया बच्चन जैसी सीनियर के लिए इस्तेमाल हुई है। क्या ये सब अच्छा लग रहा है।'

बकौल उर्मिला- 'कोई भी नहीं चाहेगा कि उनके बच्चे कंगना से प्रेरणा लें जो इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती हैं। क्या ये सब भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति का कौन सा अध्याय ऐसी चीजें सिखाता है।' 
 

उर्मिला को कहा था सॉफ्ट पॉर्न स्टार 
Times Now
के प्रोग्राम Frankly Speaking में कंगना रनौत ने कहा था- 'उर्मिला मातोंडकर  सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। वो अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती, वो किस चीज के लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पॉर्न करने के लिए। तो अगर उन्हें टिकट मिल सकती है तो मुझे भी टिकट मिल सकती है।'

कंगना आगे कहती हैं- 'उर्मिला मातोंडकर जी का कहना है कि मैं बीजेपी की टिकट पाने के लिए ऐसा कर रही हूं। मेरे लिए टिकट पाना मुश्किल बात नहीं है। मुझे इसके लिए अपनी जिंदगी से खेलने और प्रॉपर्टी बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।' 
 

End of Article