Shahrukh Khan की पठान से लेकर फाइटर, टाइगर 3 तक - देखें बॉलीवुड की आने वाली एक्शन फिल्मों की लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 08:54 PM IST

Upcoming bollywood action movies: साल 2022-23 में कई बड़ी बजट वाली फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक लंबे अंतराल के बाद पठान से गदर मचाने वाले हैं, वहीं किंग खान यानी सलमान खान टाइगर 3 लेकर आ रहे हैं। फाइटर और धाकड़ भी लिस्ट में हैं।

Shahrukh Khan की पठान से लेकर फाइटर, टाइगर 3 तक - देखें बॉलीवुड की आने वाली एक्शन फिल्मों की लिस्ट

Upcoming bollywood action movies List in Hindi: कोरोना बॉलीवुड जगत के लिए संकट के बादल लेकर आया था। साल 2021 के पहले तिमाही में पहुंचते ही बॉलीवुड ग्रहंण के अंधकार में उलझ गया था। सिनेमाघरों में लंबे समय तक ताला लगने के बाद दूसरी लहर की समाप्ति उम्मीद की किरण लेकर आई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में एक बार फिर थिएटर्स मालिकों और सिनेमा प्रेमियों के हांथ निराशा ही लगी। हालांकि कुछ समय के अंतराल के बाद बॉलीवुड अपनी आगामी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में तूफान मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

बता दें साल 2022 में कई बड़ी बजट वाली फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक लंबे अंतराल के बाद पठान से गदर मचाने वाले हैं, वहीं किंग खान यानी सलमान खान टाइगर 3 लेकर आ रहे हैं। हमारे पास आने वाले महीनों में कुछ स्टार स्टडेड, हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्मों की लाइन अप है, जिसमें कुछ फिल्में अगले साल तक रिलीज होंगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर 3 से लेकर ऋतिक रोशन की फाइटर तक साल 2022-23 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे।

Upcoming Bollywood Action Movies List

पठान

साल 2018 में रिलीज जीरो के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पठान से तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्पाई थ्रिलर बताई जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, वहीं जॉन अब्राहम स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। कथित तौर पर इस फिल्म में अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में पठान के किरदार में शाहरुख खान के लंबे बालों ने फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है। बता दें फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

टाइगर 3

बॉलीवुड के किंग खान यानी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। शाहरुख खान की पठान रिलीज डेट के बाद फैंस आंख गड़ाए सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अंब इंतजार खत्म हो गया है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यशराज बैनर तले बन रही यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ शानदार एक्टिंग के साथ हुस्न का जलवा बेखेरती हुई नजर आएंगी।
वहीं इमरान हाशमी विलेन के किरदार में धमाल मचाते हुए दिखेंगे। हालांकि अभी इसे लेकर फिल्म निर्माताओं द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अटैक - पार्ट 1

बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक-पार्ट 1 साल 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण फिल्म की रिलीजिंग काफी आगे बढ़ा दी गई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में जॉन अब्राहम एक सुपर सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए दो तारीखें बेहद खास हैं। पहली जब वह इस दुनिया में आए थे और दूसरी जब उन्हें अहसास हुआ कि वे क्यों इस दुनिया में आए हैं। राज आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फाइटर

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म फाइटर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में बाजीराव की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। इतना ही नहीं यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी बताई जा रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा ऋतिक रोशन के 47वें जन्मदिवस पर की गई थी। फिल्म में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को दर्शाया जाएगा। ऋतिक रोशन इस फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे। फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

धाकड़

बॉलीवुड की बहुचर्चित अभिनेत्रियों में से एक कंगना रनौत जल्द ही धाकड़ से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली हैं। फिल्म कथित तौर पर बाल तस्करी और महिलाओं के शोषण से संबंधित है। फिल्म में दर्शकों को कंगना का धाकड़ लुक देखने को मिलेगा, अभिनेत्री एजेंट अग्नि के किरदार में दिखेंगी। एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ राम गोपाल वर्मा और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

End of Article