दीपिका-प्रियंका के बाद आलिया भट्ट की हॉलीवुड में छलांग, वंडर वुमन के साथ करेंगी डिजिटल डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 11:17 AM IST

Alia Bhatt international web series: आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता के बाद जल्द ही हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आलिया भट्ट इंटरनेशनल वेब सीरीज में नजर आएंगी।

दीपिका-प्रियंका के बाद आलिया भट्ट की हॉलीवुड में छलांग, वंडर वुमन के साथ करेंगी डिजिटल डेब्यू

Alia Bhatt international web series: फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता के बाद अब आलिया भट्ट जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया भट्ट वंडर वुमन फेम गेल गैडॉट, जेमी डोरनान के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आएंगी। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर खुद खबर शेयर कर इसकी पुष्टि की है।      

आलिया भट्ट की इस वेब सीरीज का नाम  ‘हार्ट ऑफ स्टोन’होगा। वेब सीरीज में हॉलीवुड एक्ट्रेस गेल गैडॉट होंगी। गैल गैडॉट डीसी की फिल्म वंडर वुवन में लीड रोल में थीं। गैल गैडॉट ने इस सीरीज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेट से वीडियो शेयर किया है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज को टॉम हार्पर डायरेक्ट कर सकते हैं। फिल्म एक जासूसी थ्रिलर हो सकती है। हालांकि, इस सीरीज में आलिया भट्ट का क्या रोल होगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

Alia Bhatt web series

आलिया भट्ट ने साइन किया था कॉन्ट्रेक्ट
आलिया भट्ट ने साल 2021 में इंटरनेशनल टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ये टैलेंट ऐजेंसी गैल गैडॉट, एम्मा स्टोन जैसी स्टार्स का प्रतिनिधित्व करेंगी। गेल गैडॉट ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इस वेब सीरीज में उनके किरदार का नाम रचेल होगा। आपको बता दें कि आलिया भट्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी भी इंटरनेशनल वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में काम किया था।
Alia Bhatt web series  

गंगूबाई काठियावाड़ी ने किया इतना कलेक्शन
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने दूसरे वीकेंड भी शानदार कमाई की है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म ने रविवार तक 92.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 5.01 करोड़ रुपए, शनिवार को 8.20 करोड़ रुपए और रविवार को 10.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आलिया इसके अलावा ब्रह्मास्त्र, आरआरआर और रॉकी रानी की लव स्टोरी में नजर आएंगी।

End of Article