द कश्मीर फाइल्स के बाद बदल गई दर्शन कुमार की जिंदगी, एक्टर को लीड रोल देने के लिए लाइन लगा रहे हैं प्रोड्यूसर्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 07:57 PM IST

Darshan Kumar On How His Life Changed After The Kashmir Files: जाने-माने एक्टर दर्शन कुमार ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि द कश्मीर फाइल्स और आश्रम के बाद उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया है। आज कई प्रोड्यूसर्स उन्हें फिल्म में लीड रोल देने के लिए लाइन लगा रहे हैं।

द कश्मीर फाइल्स के बाद बदल गई दर्शन कुमार की जिंदगी, एक्टर को लीड रोल देने के लिए लाइन लगा रहे हैं प्रोड्यूसर्स 

Darshan Kumar Life Changed After The Kashmir Files: जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार द कश्मीर फाइल्स में अपने दमदार किरदार की वजह से खूब सुर्खियों में रहे। दर्शन कुमार अपनी अदाकारी की वजह से दर्शकों के दिलों में छा गए। अब उन्हें जल्द ही आश्रम वेब सीरीज के तीसरे सीजन में देखा जाएगा। एक इंटरव्यू के दौरान दर्शन कुमार ने यह साझा किया कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म और आश्रम वेब सीरीज की वजह से उनकी जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव आया है। एक्टर ने बताया कि आज उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए प्रोड्यूसर्स लाइन लगाते हैं।

ई टाइम्स से बात करते हुए दर्शन ने यह बताया कि जो लोग पहले उनके प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने से मना करते थे आज वह उन्हें अपनी फिल्म में लीड रोल देने के लिए लाइन लगाते हैं। एक्टर ने कहा 'पहले, वही लोग जो मेरे प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट नहीं करना चाहते थे आज मुझे वह अपनी फिल्म में लीड रोल दे रहे हैं। बतौर लीड मैं 3 जून से नई फिल्म शुरू करने की प्रक्रिया में हूं।' इसके आगे बात करते हुए दर्शन ने यह भी कहा कि 'डायरेक्टर्स मेरे साथ काम करने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स काम करने के लिए राजी नहीं थे। लेकिन द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद सब कुछ बदल गया।' 

आश्रम सीजन 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बात करते हुए दर्शन ने यह कहा था कि 'जहां भी मैं जाता हूं, चाहे फिल्म प्रमोट करूं या अपीयरेंस दूं, लोग मुझसे पूछते हैं कि आश्रम का तीसरा सीजन कब आ रहा है। मेरे सोशल मीडिया पोस्ट पर भी लोग सबसे पहले यही कमेंट करते हैं। फैंस की उम्मीद देखकर मेरे कंधों पर और तीन गुना जिम्मेदारियां आ गई हैं।' दर्शन कुमार को आश्रम के तीसरे सीजन में देखने के लिए फैंस बेताब है। द कश्मीर फाइल्स में दर्शन कुमार को शानदार परफॉर्म करता देख फैंस अब उन्हें आश्रम में भी बेहतरीन रोल में देखना चाहते हैं।

End of Article