Heropanti 2 Box office Prediction day 1: क्या केजीएफ 2 के आगे टिक पाएगी हीरोपंती 2, जानें पहले दिन कैसी होगी कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 07:13 AM IST

Heropanti 2 Box office Prediction day 1: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती-2' के 1 लाख से ज्यादा टिकट रिलीज होने से पहले ही बुक हो चुके हैं। फिल्म देश भर में 2,500 सिनेमा हॉल और विदेशों में 29 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

Heropanti 2 Box office Prediction day 1: क्या केजीएफ 2 के आगे टिक पाएगी हीरोपंती 2, जानें पहले दिन कैसी होगी कमाई

Heropanti 2 Box office Prediction day 1: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती-2' के 1 लाख से ज्यादा टिकट रिलीज होने से पहले ही बुक हो चुके हैं। फिल्म देश भर में 2,500 सिनेमा हॉल और विदेशों में 29 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। पहले दिन की बुकिंग के साथ फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। फिल्म में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अहमद खान द्वारा निर्देशित 'हीरोपंती 2' की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है जबकि इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। 

सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का सामना केजीएफ चैप्टर 2 से होगा। इतना ही नहीं सिनेमाघरों में पहले से शाहिद कपूर की जर्सी मौजूद है, वहीं अजय देवगन-अमिताभ बच्चन स्टारर रनवे 34 भी 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसे में अहम सवाल ये है कि टाइगर श्रॉफ कितनी हीरोपंती दिखा पाएंगे। सबकी नजर हीरोपंती 2 की पहले दिन की कमाई पर रहने वाली है। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हीरोपंती 2 पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है। यह अंदाजा एडवांस बुकिंग को देखकर लगाया जा रहा है। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होना निश्चित माना जा रहा है। टाइगर श्रॉफ की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है जो उनकी ही फिल्म की डिमांड करते हैं।  

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट तारा सुतारिया होंगी। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद तारा और टाइगर श्रॉफ एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन थीं। 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 72.6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

End of Article