Throwback: ईशा देओल की विदाई के बाद फोन कर खूब रोई थीं हेमा मालिनी, बेटी ने खुद सुनाया ये किस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2021, 06:58 AM IST

रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में एक वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ईशा देओल ने बताया कि विदाई के समय उनकी मां हेमा मालिनी बहुत स्ट्रॉन्ग रहीं लेकिन बाद में उन्हें फोन कर खूब रोईं।

Throwback: ईशा देओल की विदाई के बाद फोन कर खूब रोई थीं हेमा मालिनी, बेटी ने खुद सुनाया ये किस्सा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। फैंस के बीच वो ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाती हैं लेकिन अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना देओल के लिए वो किसी भी अन्य मां की ही तरह हैं। 

फोन कर खूब रोई थीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। हाल ही में इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंचीं हेमा मालिनी के बारे में यह जानकारी सामने आई कि वो अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी के बाद उन्हें फोन कर बहुत रोई थीं। दरअसल शो में ईशा देओल का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया था जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह विदाई के बाद उनकी मां उन्हें फोन कर रोई थीं।

हेमा ने बेटियों के बारे में कही ये बात

ईशा ने अपनी विदाई के बाद का यह किस्सा सुनाते हुए कहा, 'जब मेरी शादी हो रही थी, घर छोड़कर जाना पड़ता है। मेरे लिए वो बहुत मुश्किल समय था। विदाई का समय था, मम्मी एकदम स्ट्रॉन्ग थीं। लकिन जब मैं गई, तब फोन आया मम्मी का और जोर से रो रही थी मम्मी।' ईशा ने मां के बारे में बात करते हुए इस वीडियो में कहा, 'मैं बस यही कहना चाहूंगी कि आज जो मैं हूं, वो आपकी वजह से हूं। मैं आपकी पूजा करती हूं, सम्मान करती हूं, आई लव यू।' इसके बाद हेमा मालिनी ने भावुक होकर कहा, 'ईशा और अहाना हमेशा मेरे साथ हैं। शादी के बाद भी ऐसा लगता है कि वो मेरे लिए बेटे लेकर आई हैं।'

हो चुकी है दोनों बेटियों की शादी

बता दें कि ईशा देओल की शादी जून 2012 में भरत तख्तानी से हुई थी। दोनों दो खूबसूरत बेटियों राध्या और मिराया के पेरेंट्स हैं। वहीं अहाना देओल की शादी साल 2014 में वैभव वोहरा से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटा डेरियन वोहरा और दो जुड़वां बेटियां।

End of Article