Bold Scene देकर मशहूर हो गई थीं ये 5 एक्ट्रेसेस, रातों रात बॉलीवुड में बना ली थी जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2021, 02:13 PM IST

Bollywood old heroines: बॉलीवुड की कई गुजरे जमाने की एक्ट्रेसेस ने काफी बोल्‍ड सीन्‍स दिए हैं। जिनकी वजह से वह आज भी लोगों के जेहन में बरकरार हैं। इनमें मंदाकिनी से लेकर रेखा आदि शामिल हैं।

Bold Scene देकर मशहूर हो गई थीं ये 5 एक्ट्रेसेस, रातों रात बॉलीवुड में बना ली थी जगह

Bollywood actresses bold scene: बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूं तो मुकाम अच्‍छी एक्टिंग के दम पर ही हासिल किया जा सकता  है, लेकिन कुछ हीरोइनों ने बोल्‍ड अवतार अपनाकर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनमें राज कपूर की मूवी की हीरोइन मंदाकिनी से लेकर रेखा तक शामिल हैं। उनके हॉट सीन्‍स के चलते उन्‍होंने खूब सुर्खियां बंटोरी। साथ ही सबका ध्‍यान भी ओर अपनी ओर खींचा। आज हम आपको गुजरे जमाने की ऐसी ही मशहूर एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे,जिन्होंने रुपहले पर्दे पर बोल्‍ड किरदार निभाए हैं। 

मंदाकिनी (Mandakini) 

राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में झरने के नीचे नहाते दिखी एक्ट्रेस मंदाकिनी को भला कौन भूल सकता है। उन्‍होंने एक पारदर्शी साड़ी पहनकर इस सीन को शूट किया था। गुजरे जमाने में ये काफी बोल्‍ड सीन था। इसके जरिए मंदाकिनी रातों रात सुर्खियों में आ गई थीं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। 

शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) 

शोख अदाओं और अपनी कजरारी नैनों से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी अपने बोल्‍ड सीन्‍स और पहनावे को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन्‍होंने कई फिल्मों में बिकिनी पहनी है। शर्मिला अपने समय की पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं जिन्‍होंने मैगजीन के लिए बिकिनी में फोटोशूट कराया था। हालांकि उन्‍हें उस दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा था। 

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) 

फिल्म 'बॉबी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपनी डेब्‍यू मूवी से ही चर्चाओं में आ गई थीं। उन्‍होंने फिल्म 'बॉबी' में बोल्ड सीन्स दिए थे। इसके बाद से ही वह निर्माताओं की पहली पसंद बन गईं थी। ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

रेखा (Rekha)

अपनी अदाओं से आज भी लोगों का दिल धड़काने वाली रेखा ने भी अपने दौर में कई बोल्‍ड सीन्‍स दिए हैं। उन्‍होंने ‘उत्सव’ नाम की एक फिल्म में शेखर सुमन के साथबोल्ड सीन दिए थे। इसके अलावा उन्‍होंने ओम पुरी के साथ भी खूब इंटिमेट सीन्स दिए थे। इसी तरह कई और मूवीज में भी उनका बोल्‍ड अवतार देखने को मिला था। इनकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रही थीं। 

पद्मिनी (Padmini) 

बॉलीवुड के पहले शोमैन कहलाने वाले राज कपूर ने अपनी फिल्मों में एक्ट्रेसेस के बोल्ड सीन की शुरुआत की थी। उन्‍होंने फिल्म 'जोकर' में पद्मिनी को कास्‍ट किया था। इसमें  एक्ट्रेस का काफी बोल्‍ड रूप सामने आया था। उस दौर में ये एक हैरान करने वाला काम था। पद्मिनी कैमरे के सामने केवल साड़ी पहनकर बारिश में झूमती नज़र आई थीं। 

End of Article