The Kashmir Files Ott Release: ओटीटी पर आ रही है द कश्मीर फाइल्स, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 02:35 PM IST

The Kashmir Files OTT Release Finalised: बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बनाने वाली विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो अब आप घर बैठे इसे देख सकेंगे।

The Kashmir Files Ott Release: ओटीटी पर आ रही है द कश्मीर फाइल्स, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

The Kashmir Files OTT Release Finalised: बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बनाने वाली विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो अब आप घर बैठे इसे देख सकेंगे। फैन्स काफी समय से द कश्मीर फाइल्स के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। अब मेकर्स ने भी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना मन बना लिया है। 

जानकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर होगा। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी। जी5 ने बाकायदा पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा कर दी है।

द कश्मीर फाइल्स ओटीटी पर कब रिलीज होगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। यह 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 250 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। 

फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया था और इसके सामने रिलीज हुई हर फिल्म ने अपने घुटने टेक दिए थे। प्रभास की राधेश्याम, अक्षय कुमार की बच्चन पांडे इस फिल्म का सामना नहीं कर पाईं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लगातार कई दिनों तक शोज हाउसफुल रहे और इसकी बदौलत फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 

आपको बता कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा- "द कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भावना और एक आंदोलन है।  

End of Article