Tanhaji Poster: तानाजी बन अजय देवगन ने बांधी सिर पर पगड़ी, दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से होगी सीधी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2019, 02:18 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है। इसमें अजय देवगन का दमदार अंदाज दिख रहा है।

Tanhaji Poster: तानाजी बन अजय देवगन ने बांधी सिर पर पगड़ी, दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से होगी सीधी टक्कर
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर घोषणा के वक्त से ही चर्चा में है। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज है और वे बेसब्री से इसके फर्स्ट लुक को इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, तानाजी का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है। इसमें अजय देवगन बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर तानाजी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसमें अजय सिर पर पगड़ी बांधे और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं। वे अपने लक्ष्य पर पैनी नजरें गड़ाए हैं। वहीं बैकग्राउंड में सिपाही यूद्ध भूमि में नजर आ रहे हैं और तीरों की बौछार हो रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा कि दिमाग, तलवार की जैसा तेज। फिल्म में अजय, सुबेदार तानाजी मालुसरे के रूप में दिखेंगे।

दीपिका की छपाक से होगी टक्कर
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से अजय देवगन की तानाजी की सीधी टक्कर होगी। दोनों ही फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। हालांकि दोनों के सब्जेक्ट एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। छपाक जहां एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है, वहीं तानाजी: द अनसंग वॉरियर में सुबेदार तानाजी मालुसरे की जंग में वीरता को दिखाया जाएगा। 

तानाजी को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के साथ मिलकर अजय खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं ओम राउत इसके डायरेक्टर है। वहीं इसमें अजय के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

End of Article