सुष्मिता सेन के दिल को भाया 'दिल बेचारा' का ट्रेलर, बोलीं- काश मुझे भी सुशांत के साथ काम करने का मौका मिलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2020, 07:26 PM IST

Sushmita Sen on Dil Bechara trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को 'दिल बेचारा' का ट्रेलर बहुत पसंद आया है। उन्होंने कहा कि काश मुझे भी सुशांत के साथ काम करने का मौका मिलता।

सुष्मिता सेन के दिल को भाया 'दिल बेचारा' का ट्रेलर, बोलीं- काश मुझे भी सुशांत के साथ काम करने का मौका मिलता

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर को लोगों का काफी का प्यार मिल रहा है। ‘दिल बेचारा’ को सुशांत के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 2014 में आयी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ का हिंदी रिमेक है। ट्रेलर में कैंसर से पीड़ित किजी (संजना संघी) और ओस्टियोसरकोमा से ग्रसित मैनी (सुशांत) की कहानी दिखाई गई है। कई सेलेब्स सुशांत की इस फिल्म की आगे बढ़कर तारीफ और प्रमोशन कर रहे हैं, वहीं सुष्मिता सेन ने 'दिल बेचारा' का ट्रेलर देखने के बाद सुशांत के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। 

सुष्मिता सेन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'दिल बेचारा' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि मैं सुशांत सिंह राजपूत को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती थी। मैं सुशांत को उनकी फिल्मों और कुछ इंटरव्यू के माध्यम से जान सकी!! ऑन और ऑफ स्क्रीन इमोशनल इंटेलिजेंस उनकी जबरदस्त था!! मुझे लगता है कि मैं उन्हें अब और बेहतर तरीके से जान पाई हूं और इशका श्रेय उनके सभी फैंस को जाता है...अपनी सादगी, शिष्टता, प्रेम, दया और अपनी मुस्कुराहट से उन्होंने अनगिनत जिंदगियों को छुआ है।


उन्होंने आगे लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए कहती हूं..वह धन्य हैं कि न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेता बल्कि एक बेहतरीन इंसान के रूप में भी उन्हें आप लोगों का इतना प्यार मिला, जिसके वह हकदार भी हैं। काश मैं उन्हें जान पाती, उनके साथ काम करने का मौका मिल पाता, लेकिन सबसे जरूरी यह कि काश एक सुश को दूसरे सुष के साथ मिलकर यूनिवर्स के रहस्यों को आपस में साझा करने का वक्त मिल पाता और शायद हम यह भी जान पाते कि हम दोनों ही क्यों नंबर 47 के प्रति आकर्षित हैं!! बता दें कि दिल बेचारा फिल्म इसी महीने 24 महीने जुलाई एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

End of Article