सुष्मिता के चश्मे में ट्रोलर्स को दिख गई ये चीज, अब ट्रोल कर एक्ट्रेस से पूछ रहे ये सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 03:01 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटो शेयर की जिसमें वो सनग्लासेस पहने हुए हैं। उनकी इस फोटो में यूजर्स को कुछ ऐसा दिखा कि एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।

सुष्मिता के चश्मे में ट्रोलर्स को दिख गई ये चीज, अब ट्रोल कर एक्ट्रेस से पूछ रहे ये सवाल
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो और सुष्मिता सेन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद से वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं, जिसका एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया। अब सु्ष्मिता ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटो शेयर की, जिसके बाद यूजर्स को ट्रोलिंग का नया कारण मिल गया।

सुष्मिता ने शेयर की ये फोटो

सुष्मिता ने अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो कार में बैठी हैं और स्माइल कर रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं और ब्लू कपड़े पहने दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'आई लव यू गाइज।' यूजर्स ने इस फोटो को ध्यान से देखा और इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

इस वजह से किया जा रहा ट्रोल 

यूजर्स का कहना है कि सुष्मिता के सनग्लासेस में वोडका की दो बोतलें नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने इसे भी ललित मोदी से जोड़ना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने सुष्मिता की फोटोज पर कमेंट कर पूछ भी लिया कि क्या उनके सनग्लासेस में वोडका की बोतलें दिख रही हैं? एक अन्य यूजर ने सुष्मिता की तस्वीर को जूम कर शेयर कर लिखा, 'ये क्या है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम ये वोडका है?' हालांकि सुष्मिता के फैंस ने कमेंट कर लिखा कि ये उनकी लाइफ है इसलिए किसी को भी इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए। 

ललित मोदी ने कंफर्म किया था रिश्ता

मालूम हो कि हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। पहले कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली हालांकि ललित मोदी ने बाद में साफ किया कि अभी उन्होंने शादी नहीं की है। इसके बाद सुष्मिता ने भी यह कंफर्म किया था कि उन्होंने शादी नहीं की है।

End of Article