सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोले एसपी Vinay Tiwari, 'Rhea chakraborty को किया जा सकता है गिरफ्तार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2020, 10:54 AM IST

SP Vinay Tiwari on Sushant Case: सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस भी मामले की जांच में लग चुकी है। अब पटना से पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी मुंबई पहुंच चुके हैं...

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोले एसपी Vinay Tiwari, 'Rhea chakraborty को किया जा सकता है गिरफ्तार'

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभिनेता सुशांत की मृत्यु उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को हो गई थी। अब तक, मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी और 35 से अधिक बयान दर्ज कर चुकी थी। हालांकि सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस भी मामले की जांच में लग चुकी है। मामले की जांच और आगे ले जाने के लिए पटना से पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी मुंबई पहुंच चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी का दावा है कि सुशांत की आत्महत्या के मामले में मुंबई और बिहार पुलिस के बीच सही तालमेल नहीं है। यही मुख्य कारण है कि वह सपनों के शहर मुंबई आए हैं।

मिड-डे के साथ एक साक्षात्कार में विनय तिवारी ने बताया, 'हमें अभी तक मुंबई पुलिस से मामले से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं। हम सभी दस्तावेजों को एकत्र करेंगे, जिसमें एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट और लोगों के बयान शामिल होंगे।'

रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने पर क्या बोले पुलिस अधीक्षक
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि रिया को गिरफ्तार करने के लिए कोई उचित योजना नहीं है, जिसके खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का आरोप दायर किया गया है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें हिरासत में ले लेंगे। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हम अभी सही रास्ते पर हैं। पिछले हफ्ते से हमारे अधिकारियों ने इस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए हैं।


दिशा सलियन मामले की भी जांच कर रही बिहार पुलिस
इस बीच बिहार पुलिस ने सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की आत्महत्या मामले में डिटेल के लिए शनिवार को मालवानी पुलिस से संपर्क किया था। लेकिन उन्हें बताया गया है कि दिशा से जुड़ी जानकारी गलती से कंप्यूटर से डिलीट हो गई है।

End of Article