सुशांत की बहन मीतू ने किया खुलासा, आत्महत्या से हफ्ते भर पहले रिया चक्रवर्ती से हुआ था झगड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 05:02 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने यह बताया कि रिया चक्रवर्ती ने 8 जून को उन्हें फोन कर अपने झगड़े के बारे में बताया था। इसके बाद मीतू भाई के घर रहने गई थीं।

सुशांत की बहन मीतू ने किया खुलासा, आत्महत्या से हफ्ते भर पहले रिया चक्रवर्ती से हुआ था झगड़ा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है। इसके बाद दिवंगत एक्टर के पिता कृष्ण कुमार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। और उनपर कई आरोप लगाए।

रिया ने किया था मीतू को फोन

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की बहन मीतू ने अपने बयान में यह खुलासा किया है कि 8 जून को रिया ने उन्हें कॉल किया था और बताया था कि उनका सुशांत के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच हुआ यह झगड़ा बड़ा था जिसके चलते सुशांत की बहन मीतू उनके घर चली गईं। मीतू ने बिहार पुलिस को यह बताया कि वो रिया वो घर छोड़कर चली गई थीं जहां सुशांत रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद मीतू चार दिन उनके साथ रहने के लिए गई थीं। चार दिन भाई के साथ रहने के बाद 12 जून हो मीतू को अपने घर बच्चों के पास लौटना पड़ा था। 

सुशांत नहीं उठा रहे थे फोन

इसके बाद सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पटानी ने मीतू को फोन कर बताया कि वो दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। वहीं मीतू ने भी बताया कि वो सुशांत को लगातार कॉल कर रही थीं लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे थे। इसके बाद वो सुशांत के घर पहुंचीं और उनके घर का दरवाजा खोला गया। 

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के करीब 45 दिन बाद उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि रिया ने सोची समझी साजिश के तहत सुशांत से दोस्ती की थी ताकि बॉलीवुड में उनके कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर सकें। साथ ही उनपर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया है। 

End of Article