Disha Salian की मौत के बाद पूरे दिन रोते रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, रूममेट Siddharth Pithani ने बताई वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2020, 02:47 PM IST

Siddharth Pithani on Sushant Singh Rajput: एक्स-मैनेजर दिशा सलियन की मृत्यु के बाद सुशांत सिंह राजपूत को पैनिक अटैक आने शुरू हो गए थे। सुशांत को दिशा की सुसाइड ने बहुत इफेक्ट किया था...

Disha Salian की मौत के बाद पूरे दिन रोते रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, रूममेट Siddharth Pithani ने बताई वजह
Photo Credit: Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे। हालांकि दिवंगत अभिनेता सुशांत के परिवार के सदस्यों और एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने यह मानने से इंकार कर दिया कि वो डिप्रेशन में थे। अब सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने खुलासा किया है कि एक्स-मैनेजर दिशा सलियन की मृत्यु के बाद उन्हें पैनिक अटैक आने शुरू हो गए थे। सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सलियन की मौत से बहुत इफेक्ट हुए थे।

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने हाल ही में पिछले कुछ महीनों में हुई बातों को लेकर बात की है। सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि जनवरी से ही सुशांत काफी इमोशनल होने लगे थे। उन्होंने सिद्धार्थ को वापस आने के लिए कहा था। इसी बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि वो एक्टिंग छोड़ना चाहते हैं और उनके साथ कुछ नया शुरू करना चाहते हैं। 

एक्स-मैनेजर दिशा सलियन की मौत से हिल गए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत को जिस दिन पता चला कि उनकी एक्स-मैनेजर दिशा सलियन की मौत हो गई है। सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि एक हैडलाइन ने उन्हें परेशान कर दिया। सुशांत ने अपना फोन खोला और ऑनलाइन पोस्ट देखा। जहां एक पोर्टल पर लिखा था- सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सलियन ने की आत्महत्या... इस समाचार ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। सुशांत सिंह राजपूत ने सवाल किया कि इन पदों पर उनका नाम क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। उस रात मैंने उसे सबसे लॉ देखा था। वो बहुत ज्यादा परेशान था। 

पूरा दिन रोते रहे थे सुशांत सिंह राजपूत
सिद्धार्थ पिठानी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत बहुत दुखी थे कि न्यूज में लगातार बार-बार उनका नाम क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि दिशा उनकी मैनेजर बहुत थोड़े से समय के लिए थी। कुछ सप्ताह के लिए और वो सिर्फ अपनी लाइफ में दिशा से एक बार ही मिले थे। 
सिद्धार्थ पिठानी ने जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ हफ्ते पहले ही, दिशा को अपने मैनेजर के रूप में नियुक्त किया था। अब जब दिशा ने ऐसा कदम उठा लिया तो न्यूज में कहा गया कि सुशांत की मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। सुशांत उस दिन रोता रहा। उसकी बहन मीतू सिंह, उस समय वही थी और उन्होंने उसकी देखभाल की। खाना खिलाया और पानी पिलाया। रिया ने जिस दिन घर छोड़ा, उनकी बहन मीतू उसके साथ रहने आई। इस घटना ने उनको वास्तव में प्रभावित किया था।

End of Article