सुशांत के डॉक्टर पर लगे थे गंभीर आरोप, बयान जारी कर साइकायट्रिस्ट ने कहा- 'मैंने कभी कोई बयान नहीं दिया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2020, 11:00 AM IST

Sushant Singh Rajput Doctor: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनके मनोचिकित्सक डॉ. केसरी चावड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों को गलत बताते हुए अपना बयान जारी किया।

सुशांत के डॉक्टर पर लगे थे गंभीर आरोप, बयान जारी कर साइकायट्रिस्ट ने कहा- 'मैंने कभी कोई बयान नहीं दिया'
Photo Credit: BCCL

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से कई उनके सुसाइड को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

सुशांत के डॉक्टर पर भड़क गए थे लोग

इस बीच एक खबर आई जिसमें बताया गया कि सुशांत के साइकायट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) डॉ. केसरी चावड़ा ने कहा है कि उन्हें (सुशांत को) अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप का पछतावा था। इसके बाद लोगों ने डॉ. चावड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा। लोगों का कहना था कि सुशांत के साइकायट्रिस्ट को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी नहीं देनी चाहिए थी। इसे लेकर लोगों ने उनके खिलाफ गुस्सा भी  निकाला।

डॉ. चावड़ा ने दी सफाई

अब डॉक्टर केसरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि जो भी आरोप उनपर लग रहे हैं वो गलत हैं और उन्होंने कहा कि सुशांत की पर्सनल लाइफ को लेकर ना ही उन्होंने कभी कोई पोस्ट किया है ना ही कोई बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि कभी भी क्लाइंट और डॉक्टर के बीच की बात को सार्वजनिक नहीं किया जाता और वो ये बात अच्छी तरह समझते हैं।

शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट

डॉ. चावड़ा ने इस पोस्ट के साथ चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे एक जर्नलिस्ट को बता रहे हैं कि डॉक्टर का बयान अब तक रिकॉर्ड नहीं किया गया है। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और 14 जून को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

End of Article