अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- न मुझे खरीदा जा सकता है, न ही बेचा जा सकता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 06:25 PM IST

Ankita Lokhande Viral Post: अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कोट लिखा हुआ है। शेयर किया गया कोट, आरा का लिखा हुआ है।

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- न मुझे खरीदा जा सकता है, न ही बेचा जा सकता है

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स ब्वॉयफ्रेंड अंकिता लोखंडे पिछले कुछ दिनों से बेबाकी के साथ अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यूज में कहा है कि सुशांत जैसा इंसान कभी डिप्रेशन में नहीं जा सकता। उनका कहना है कि सुशांत एक खुशमिजाज शख्स थे। वह  ऐसे इंसान नहीं थे जो डिप्रेस हो जाएं और अपनी ही जान ले लें। वहीं, अब अंकिता ने एक एक पोस्ट शेयर की है, जो मनःस्थिति को लेकर है। उन्होंने लिखा है, ‘न तो मुझे कोई खरीद सकता है, ना कोई बेच सकता है।’

Sushant Singh Rajput Ankita lokhande

अंकिता लोखंडे ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरा का कोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'वह मुझसे इस जीवन में लाखों चीजें चाहते थे और इन सब के लिए मैंने यही कहा कि यह मेरे लिए नहीं है। मैं संतों की राह पर हूं। देवी के द्वारा जन्म दी गई और मुझे बहाया नहीं जा सकता।  मैं अपने दिल के रास्ते पर चलती हूं और अपनी आत्मा की बात सुनती हूं। न मुझे खरीदा नहीं जा सकता है और न ही मुझे बेचा नहीं जा सकता है।' अंकिता द्वारा शेयर किया गया पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में अंकिता के पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लाइक हो गए। 


अंकिता लोखंडे ने इससे पहले भी एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था। दरअसल, अंकिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद लिखा था, 'सच जीतता है।' बता दें कि सुशांत ने मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता के साथ काम किया था। शो के दौरान दोनों करीब आ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। सुशांत और अंकिता करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद साल 2016 में अचानक अलग हो गए थे। दोनों के ब्रेकअप से फैन्स भी काफी दुखी और शॉक्ड थे।

End of Article