Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2020, 03:30 PM IST

Sushant Singh Rajput Suicide News : सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। सामने आई जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर से बरामद किया गया है...

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला शव
Photo Credit: Instagram

Sushant Singh Rajput Suicide: बॉलीवुड एक्टर और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है। वह 34 साल के थे। खबर सामने आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। सामने आई जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर से बरामद किया गया है। मुंबई के बांद्रा स्थित वाले अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत का शव पंखे से लटका मिला। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सलियन ने भी आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने 14वें माले से कूदकर अपनी जान दे दी थी। अब सुशांत सिंह के आत्महत्या करने की खबर ने पूरी बॉल सबको शॉक्ड कर दिया है। र‍िपोर्ट के अनुसार उनको ड‍िप्रेशन बताया जा रहा है। 

छ‍िछोरे में बताया था सुसाइड नहीं ऑप्‍शन 

सुशांत स‍िंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म छिछोरे में डिप्रेशन और हताशा जैसे मुद्दे उठाए गए थे। और ये भी बताया गया था क‍ि आत्‍महत्‍या क‍िसी भी समस्‍या का समाधान नहीं है। बता दें क‍ि सुशांत स‍िंह राजपूत और श्रद्धा ने ऐसे कपल का क‍िरदार निभाया था ज‍िनका बेटा एंट्रेस में पसंदीदा कॉलेज न मिल पाने की वजह से सुसाइड की कोश‍िश करता है। 

सुशांत स‍िंह राजपूत के सुसाइड से बॉलीवुड सन्‍न

इंडस्‍ट्री के इस युवा एक्‍टर के इस तरह का कदम उठा लेने से सभी शॉक्‍ड हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'शब्दों से परे हैरान #सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे.... गहरा दुःख हुआ।' शाहिद कपूर, नेहा धूप‍िया, एकता कपूर और खेल की दुन‍िया से सच‍िन तेंदुलकर तक ने सुशांत के इस कदम पर दुख जताया है। 

टीवी से शुरू क‍िया था करियर 
सुशांत स‍िंह राजपूत ने टीवी से अपना कर‍ियर शुरू क‍िया था। उनका पहला शो क‍िस देश में है मेरा द‍िल था। इसमें वह सेकंड लीड में थे। करियर के ल‍िहाज से सुशांत स‍िंह राजपूत के ल‍िए बड़ा ब्रेक एकता कपूर का शो पव‍ित्र र‍िश्‍ता था। इसी के बाद से सुशांत स‍िंह राजपूत ने फ‍िल्‍मों की राह पकड़ ली थी। वहीं शो की अपनी कोस्‍टार अंक‍िता लोखंडे के साथ वह लंबे समय तक र‍िलेशनश‍िप में भी रहे थे।

काई पोचे से फ‍िल्‍मों में कदम 
बॉलीवुड में सुशांत स‍िंह राजपूत ने अभ‍िषेक कपूर की फ‍िल्‍म काई पोचे से कदम रखा था। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया था। इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस और ड‍िटेक्‍ट‍िव ब्‍योमकेश बख्‍शी से उनको सक्‍सेस नहीं मिली लेकिन वो इंडस्‍ट्री में सभी की नजरों में आ गए। सुशांत स‍िंह राजपूत के ल‍िए बड़ी सफलता महेंद्र स‍िंह धोनी की बायोप‍िक में मिली। इसके बाद वह आमिर और अनुष्‍का के साथ पीके में भी द‍िखे थे। प‍िछले द‍िनों उनकी और जैक्‍लीन फर्नांड‍िस की फ‍िल्‍म ड्राइव ओटीटी प्‍लैटफॉर्म पर र‍िलीज हुई थी। 

End of Article