मुंबई: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। जोया अख्तर की द आर्चीज से वो अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी। वैसे इस फिल्म में दो और स्टार किड नजर आएंगे। इनमें से एक हैं श्रीदेवी और बोनी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा। हाल ही में सुहाना इस फिल्म की शूटिंग पूरी करके ऊटी से मुंबई वापस आई हैं। इस दौरान उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। फैन्स ने उनके लुक को जहां पसंद किया, वहीं देखने वालों का ये भी सवाल था कि वो इतनी घबराई हुई क्यों नजर आ रही हैं। देखें ये वीडियो रिपोर्ट।
End of Article
