आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुहाना खान ने उठाया बड़ा कदम, इंस्‍टाग्राम पर बंद किया अपना कमेंट सेक्‍शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2021, 07:23 PM IST

Suahan Khan Big step: आर्यन खान के हिरासत में लिए जाने के बाद से लोग खान परिवार पर निशाना बना रहे हैं। ऐसे में बहन सुहाना खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर कमेंट सेक्‍शन को बंद कर दिया है।

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुहाना खान ने उठाया बड़ा कदम, इंस्‍टाग्राम पर बंद किया अपना कमेंट सेक्‍शन

Suhana Khan restricted comments on Instagram: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इनदिनों ड्रग मामले में एनसीबी की रिमांड पर हैं। उन्‍हें मुंबई से गोवा के एक क्रूज शिप में ड्रग पार्टी में शामिल होने के आरोप में  हिरासत में लिया गया है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आर्यन और उनके परिवार को लेकर लोगों का गुस्‍सा भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आर्यन की बहन सुहाना खान ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम में कमेंट सेक्‍शन को बंद कर दिया है। 

माना जा रहा है कि सुहाना खान ने नेगेटिविटी से दूर रहने के लिए ऐसा किया है। चूंकि इस घटना के बाद से हेटर्स आर्यन और उनके परिवार को लेकर अपशब्‍द कह रहे हैं, ऐसे में सुहाना नहीं चाहतीं कि उनके इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर लोग नेगेटिव बातें लिखें। ऐसे में उन्‍होंने एहतियातन कमेंट सेक्‍शन को प्रतिबंधित कर दिया है। 

बता दें कि एनसीबी की ओर से आर्यन खान को दो बार कोर्ट के सामने पेश किया जा चुका है, लेकिन अभी असलियत का पता नहीं चल पाया है। आर्यन खान को कोर्ट ने 7 अक्‍टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखने को कहा है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से सभी की नजरें खान परिवार पर है। इस बारे में शाहरुख खान और गौरी खान ने अभी तक मीडिया में कोई बयान जारी नहीं किया है।

End of Article