Sridevi Birthday: 3 बंगले, 7 गाड़ियां और इतने करोड़ की मालकिन थीं श्रीदेवी, 13 करोड़ रुपये थी सालाना कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 07:36 AM IST

श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहलाईं। उन्होंने शौहरत और दौलत खूब कमाई। इतन ही नहीं, वह हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अदाकाराओं में शामिल रहीं।

Sridevi Birthday: 3 बंगले, 7 गाड़ियां और इतने करोड़ की मालकिन थीं श्रीदेवी, 13 करोड़ रुपये थी सालाना कमाई

Sridevi Net Worth and Property: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी अदा, डांस और अभिनय के सब दीवाने हैं। श्रीदेवी का जलवा लोगों पर ऐसा छाया था कि हर कोई उनका कायल था। जब भी श्रीदेवी की फिल्में सिनेमाघरों में लगती थीं। तब लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहा करते थे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में उन्होंने बड़ा नाम कमाया था। आज यानी 13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1963 को उनका जन्म हुआ था।

श्रीदेवी ने अपने बॉलीवुड करियर में कई शानदार फिल्में दीं। सदमा, हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया, चांदनी, इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय की ऐसी लकीर खींची जिसे मिटाना किसी के बस में नहीं। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहलाईं। उन्होंने शौहरत और दौलत खूब कमाई। इतन ही नहीं, वह हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अदाकाराओं में शामिल रहीं। वो हर फिल्म के लिए लगभग 3.4 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपए तक फीस लेती थीं।

श्रीदेवी नेट वर्थ और प्रॉपर्टी 

बता दें कि 2018 में श्रीदेवी की नेटवर्थ 35 मिलियन डॉलर यानी 227 करोड़ रुपए पहुंच गई थी। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की कोई हिस्सेदारी नहीं थी। वह अकेले इतनी संपत्ति की मालकिन थीं। श्रीदेवी के नाम पर मुंबई में तीन बंगले थे। यह तीनों बंगले श्रीदेवी ने अपनी कमाई से खरीदे थे। तीनों बंगलों की कुल कीमत करीब 62 करोड़ रुपए आंकी गई।

श्रीदेवी कार कलेक्शन

श्रीदेवी को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था। उनके खुद के नाम पर 7 गाड़ियां थीं। इनमें मर्सिडीज से लेकर ऑडी और पोर्शे भी शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 9 करोड़ रुपए आंकी गई। 2011 के बाद से श्रीदेवी की सालाना कमाई 13 करोड़ रुपए हो गई थी। वह लक्स और तनिष्क जैसे 2 बड़े ग्लोबल ब्रांड की एम्बेसडर भी थीं। 

End of Article