Ajay Devgn Runway 34 Trailer: अजय देवगन, अमिताभ बच्चन की फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर (Runway 34 Trailer) रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया है कि पायलट के रोल में अजय देवगन 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर की जान बचा रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर में दिखाया है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) एक कॉमर्शियल पायलट का किरदार निभा रहे हैं। वह रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) प्लेन उड़ा रहे हैं लेकिन, तभी मौसम खराब हो जाता है। अजय देवगन पर फ्लाइट को लैंड करवाने और सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन एक वरिष्ठ अधिकारी के रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए यूट्यूब कैरीमिनाटी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं।
रिलीज हुआ था टीजर
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इससे पहले फिल्म का टीजर शेयर किया था। फिल्म के टीजर के साथ उन्होंने लिखा था- ‘सच जमीन से 35 हजार फीट ऊपर छिपा है।' टीजर की शुरुआत में दिखाया है कि प्लेन तूफान में फंसा हुआ है। प्लेन में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह साथ बैठे हुए हैं। तभी वायरलेस पर आवाज आती है कि मौसम बेहद खराब हो रहा है। टीजर को तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया।
सच्ची घटना पर है आधारित
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म जेट एयरवेज की दोहा-कोच्चि उड़ान के 2015 में हुई घटना से से प्रेरित है। मंगलवार 18, अगस्त 2015 को सुबह फ्लाइट 9W 555 में 141 यात्री और क्रू के 8 सदस्य सवार थे।
कोच्चि में खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो पा रही थी। विमान को फिर त्रिवेंद्रम ले जाया गया। तीन तीन असफल प्रयासों के बाद, विमान केवल 250 किलो ईंधन के साथ त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतारा गया।

