The Kashmir Files BO Collection: द कश्मीर फाइल्स ने तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड, इस मामले में की बाहुबली से बराबरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 02:59 PM IST

The Kashmir Files Total Box Office Collection Day 10: द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने सभी ट्रेड एक्सपर्ट्स और ट्रेड पंडितों को हैरानी में डाल दिया है।

The Kashmir Files BO Collection: द कश्मीर फाइल्स ने तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड, इस मामले में की बाहुबली से बराबरी

The Kashmir Files Box Office Day 10: द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर लहर चल रही है। फिल्म की सफलता ने सभी ट्रेड एक्सपर्ट्स को हैरानी में डाल दिया है। फिल्म रोजाना कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं। यही नहीं, कई मामलों में फिल्म ने आमिर खान की फिल्म दंगल को भी पीछे छोड़ दिया है। 

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files Box Office Collection day 10,) फिल्म पहले दिन केवल 630 स्क्रीन में रिलीज हुई थी। फिल्म ने साढ़े तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म लगभग चार हजार स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है। 20 करोड़ रुपए के बजट से बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से 150 गुना अधिक कलेक्शन किया है। मिड रेंज बजट में बनी किसी भी फिल्म का ये सबसे अधिक कलेक्शन है। पहले हफ्ते के बाद फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी डब किया जा रहा है।      

इस मामले में तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड 
द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने आठवें दिन 19.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, आमिर खान की फिल्म दंगल ने आठवें दिन 18.59 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा फिल्म ने बाहुबली 2 की भी बराबरी की है। बाहुबली 2 ने आठवें दिन 19.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म की तुलना 70 के दशक की फिल्म जय संतोषी मां से की जा रही है। जय संतोषी मां को भी माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला था और लोग जूते-चप्पल उतारकर थिएटर में जाते थे। 

पहले वीकेंड के बाद इतना हुआ कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने रविवार को 26.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 167.45 करोड़ रुपए हो गया है। 

फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 70 करोड़ का बिजनेस किया है। दूसरे हफ्ते शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स ने 19.15 करोड़ रुपए, शनिवार को 24.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए के जादुई आंकड़े को छूने जा रही है।

End of Article