'सड़क 2' से अरिजीत सिंह का गाना हटाए जाने पर नाराज हुए लोग, सपोर्ट में उतरे अमाल मलिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2020, 07:34 PM IST

Amaal Mallik on Arijit Singh Sadak 2 song: 'सड़क 2' फिल्म से सिंगर अरिजीत सिंह का गाना हटाए जाने पर लोग बेहद नाराज हैं। लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी का इजहार कर रहे हैं।

'सड़क 2' से अरिजीत सिंह का गाना हटाए जाने पर नाराज हुए लोग, सपोर्ट में उतरे अमाल मलिक

'सड़क 2' फिल्म पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है तो वहीं दूसरी ओर नेपोटिज्म के कारण बड़ी संख्या में ट्रेलर को डिसलाइक किया गया है। अब फिल्म से सिंगर अरिजीत सिंह का गाना हटाए जाने को लेकर एक और विवाद जुड़ गया है। लोग अरिजीत का गाना हटने से बेहद नाराज हैं और सोशल मीडिया पर जमकर आवाज उठा रहे हैं। हाल में #ReleaseArijitSongFromSadak2 ट्विटर पर काफी ट्रेंड हुआ। लोगों की नाराजगी को देखते हुए संगीतकार और गायक अमाल मलिक भी सपोर्ट में उतर गए हैं।  

amaal mallik

अमाल मलिका ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि मुझे लगता है कि गाना कम से कम रिलीज होने का हकदार है! लगातार फैंस को आहत करने से म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर सिर्फ अविश्वास के अलावा कुछ नहीं होगा। अगर आप कर सकते हैं तो कम से कम वर्जन ही जारी कर दें। अमाल ने इसके साथ हैशटैग लगाया रिलीज अरिजीत सिंह सॉन्ग फ्रॉम सड़क 2। 

वहीं, एक यूजर अरिजीत सिंह के गाने को रिलीज किए जाने की मांग करते हुए लिखा कि मेरा सपोर्ट इस गाने को ही नहीं बल्कि बाकी गानों को भी है, जो कई सिंगर्स की आवाज में रिकॉर्ड किए जाते हैं, मगर रिलीज नहीं होते। अन्य यूजर ने कमेंट किया कि भाई अरिजीत सिंह को बोलिए कि वो अलग से एलबम लॉन्च करें। क्योंकि अब इन बॉलीवुड फिल्मों की तो नहीं चलने देंगे। आप भी एलबम ही निकालो। अरिजीत-अमाल और अरमाल के लिए प्यार।

amaal mallik

amaal mallik

amaal mallik

गौरतलब है कि पूजा भट्ट ने 28 मार्च, 2019 को अरिजीत सिंह और महेश भट्ट की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि हम म्यूजिक मेकर्स हैं और हम सपने देखने वालों के सपने हैं। उन्होंने हैशटैग लगाए हैशटैग सड़क 2, हैशटैग मेकिंग ऑफ द एलबम। बता दें कि सड़क 2 एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 'सड़क 2' साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। 

End of Article