इंस्टाग्राम पर घटे करण जौहर और आलिया भट्ट के फॉलोअर्स, सुशांत सिंह राजपूत की फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2020, 04:01 PM IST

Karan Johar and Alia Bhatt on Instagram: इंस्टाग्राम पर घटी करण जौहर और आलिया भट्ट के फॉलोअर्स की संख्या घट गई है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है।

इंस्टाग्राम पर घटे करण जौहर और आलिया भट्ट के फॉलोअर्स, सुशांत सिंह राजपूत की फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। फिल्म जगत से लेकर उनके फैंस तक सदमे में है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। उनके निधन के बाद से भाई-भतीजावाद, मानसिक स्वास्थ्य और डिप्रेशन जैसे तमाम मुद्दों पर बहस छिड़ गई है। लोग बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर कुछ ही ज्यादा नाराज दिख रहे हैं, जिसके बाद कुछ सेलेब्रेटीज की सोशल मीडिया फॉलोइंग पर असर पड़ा है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर की ऑनलाइन पॉपुलेरिटी में कमी आई है। 

Sushant Singh Rajput

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 11 मिलियन से घटकर 10.8 मिलियन तक पहुंच गई है। इसके अलावा आलिया भट्ट के भी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। आलिया के इंस्टाग्राम पर 48.4 फॉलोअर्स थे जो अब कम होकर 48.3 मिलियन रह गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ दिनों में सुशांत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 9 मिलियन से बढ़कर 11.8 मिलियन हो गए हैं।

मालूम हो कि कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। उनके घर से कोई सुसाइड नोट बरमाद नहीं हुआ था। पुलिस ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से गुजरे रहे थे। सुशांत ने अपनी एक्टिंग करियर का आगाज छोटे पर्दे से किया था और फिर साल 2013 में 'काई पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह कुछ ही सालों में अपनी एक अलग पहचान में कामयाब हुए थे। उनकी बड़े पर्दे पर आखिरि फिल्म 'छिछोरे' थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

End of Article