'मेरे ऊपर केस होने वाले हैं'- रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को कॉल कर कही थी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2020, 07:36 AM IST

Rhea Chakraborty called Siddharth Pithani: सिद्धार्थ पिठानी ने बताया है कि आखिर उन्होंने सुशांत की फैमिली पर दबाव बनाने का आरोप क्यों लगाया। क्यों मुंबई पुलिस को जो मेल लिखा और वो रिया चक्रवर्ती को भी भेजा...

'मेरे ऊपर केस होने वाले हैं'- रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को कॉल कर कही थी ये बात
Photo Credit: Instagram

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में लगातार नई चीजें निकलकर सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले दिवंगत एक्टर के दोस्त व फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने बयान जारी कर कहा कि सुशांत की फैमिली उन्हें उनके अकाउंट से गायब हुए 15 करोड़ रुपये को लेकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने को कह रही है। सिद्धार्थ ने बयान जारी कर कहा था कि उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन 15 करोड़ रुपये की थ्योरी को लेकर उन्हें कोई आइडिया नहीं है। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने कहा था कि सुशांत का परिवार उनपर रिया चक्रवर्ती खिलाफ बोलने का दबाव बना रहा है। 

अब Time Now से बातचीत में सिद्धार्थ पिठानी ने बताया है कि आखिर उन्होंने सुशांत की फैमिली पर दबाव बनाने का आरोप क्यों लगाया। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें सुशांत के जीजा का कॉल आया था। जो कि उनसे पूछने लगे क्या वो सुशांत को मिस करते हैं? इस सिद्धार्थ ने कहा था सर पूरे टाइम मिस करता हूं। जीजा ने कहा- क्या सुशांत के लिए कुछ करोगे। सिद्धार्थ- आप बताओ क्या कहना है। तब सिद्धार्थ के मुताबिक जीजा ने उनको कहा था कि 15 करोड़ रिया चक्रवर्ती ने अकाउंट से गायब किए हैं और तुम्हें उसके खिलाफ एक स्टेटमेंट देना है। 

बकॉल सिद्धार्थ- मैं पहले तो डर गया, क्योंकि 15 करोड़ बड़ा अमाउंट है। बस इसीलिए मैंने एक मेल लिखा। पहले मैंने मेल पुलिस को भेजा और रिया को भी इसकी कॉपी दी। तभी रिया ने मुझे कॉल किया था और कहा कि उनपर शायद कुछ केस होने वाले हैं। मैंने रिया से पूछा नहीं कैसे केसेस क्योंकि मैं अपने दूसरे कामों में बिजी था।

रिया चक्रवर्ती-सुशांत के झगड़े पर बोले सिद्धार्थ
सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच उनके सामने कभी कोई झगड़ा नहीं होता था। दोनों जब भी घर में उनके सामने होते थे हमेशा खुश रहते थे। उनके पर्सनल मामले में सिद्धार्थ कभी नहीं पड़ते थे। साथ ही उनके कमरे से कोई चिल्लाने की आवाजें भी नहीं आती थीं। रिया जब सुशांत का घर छोड़कर गई तो उन्होंने झगड़े का जिक्र नहीं किया सिर्फ ये कहा कि मैं अपने प्लेस पर जा रही हूं। कोई बात होती है तो फोन करना। 

सिद्धार्थ की विश्वसनीयता पर उठे सवाल
सुशांत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने सिद्धार्थ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा था कि 25 जुलाई तक सिद्धार्थ परिवार की मदद कर रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने अपना पक्ष बदल लिया। वकील ने यह भी सवाल किया है कि पिठानी ने सुशांत के परिवार से पूछताछ करने के बारे में मुंबई पुलिस को एक मेल लिखा है, आखिर रिया को इस मेल का एक्सेस कैसे मिला? उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की दायर की गई याचिका में इसका उल्लेख किया है।

रिया चक्रवर्ती पर लगे जादू टोना के आरोप
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर जादू टोना का आरोप लगाया जा रहा है। सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में ये आरोप लगाया था। अब सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने कहा भी रिया पर जादू टोना का आरोप लगाया है। 
Times Now से बातचीत में सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी और नीरज रिया के ही आदमी है। अंकित कहते हैं- 'यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत डिप्रेशन में थे, उनका चेहरा पहले जैसा नहीं था और काफी बदल गया था। उनकी आंखों में  काफी डार्क सर्किल आने लगे थे। मेरे दोस्त जो बाद में वहां काम करते थे वह मुझे बताते थे कि रिया मैम कुछ पूजा करवा रही थी। उसमें काफी खर्चा हो रहा था। एक पूजा वह होती है जो मूर्ती के सामने की जाती है। ये दूसरे और अजीब ढंग की पूजा थी, जिसमें नींबू वगैरह का इस्तेमाल किया जाता था। मैं भी कोलकाता से हूं तो जानता हूं कि ऐसी पूजा जादू-टोना के लिए की जाती है।'

End of Article