सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लॉन्च किया गाना ‘जोश-ए-जहां’, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2020, 05:25 PM IST

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक गाना रिलीज किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लॉन्च किया गाना ‘जोश-ए-जहां’, देखें वीडियो

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या की खबर आई थी। सोशल मीडिया पर सुशांत को इंसाफ दिलने की लड़ाई लड़ी जा रही है। उनके परिवार की मांग के बाद सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो सकता है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहीं हैं। श्‍वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सुशांत से जुड़े ट्वीट, पुराने फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

अब श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की याद में एक गाना ‘जोश-ए-जहां’ लांच किया है। सुशांत को समर्पित यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाना शेयर करते हुए श्वेता लिखती हैं, ‘आज 90 दिन हो गए हैं भाई हमारे बीच शारीरिक रूप से प्रस्तुत नहीं है। यह गाना हम सभी को उसके साथ होने का अहसास कराएगा। 

इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक सोशल मीडिया कैंपेन भी शुरू कर रखा है, जिसमें उन्होंने लोगों से पेड़ पौधे लगाने की अपील की है। सोशल मीडिया पर #Plants4SSR काफी ट्रेंड कर रहा है। यह कैंपेन भी सुशांत की इच्‍छा के अनुरूप चलाया जा रहा है। पौधे लगाने का काम सुशांत के सपनों की लिस्‍ट में शामिल था। 

End of Article