शिल्पा शेट्टी ने धूप सेंकने का निकाला अजब-गजब तरीका, फैन्स बोले- ये कौनसा योगा है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 05:57 PM IST

Shilpa Shetty for Vitamin D photo: शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सिर पर छोटा सा रूमाल रखकर धूप सेंकती दिख रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है...

शिल्पा शेट्टी ने धूप सेंकने का निकाला अजब-गजब तरीका, फैन्स बोले- ये कौनसा योगा है

Shilpa Shetty gets trolled: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों पंजाब में अपनी शूटिंग का भरपूर आनंद उठा रही हैं। पिछले महीने ही शिल्पा ने अपनी अगली फिल्म सुखी की घोषणा की थी। इसी पोस्ट के बाद वह पटियाला में शूटिंग शुरू करने वाली थीं। रविवार को शूटिंग के लिए तैयार होने के दौरान, शिल्पा शेट्टी ने धूप सेंकने के लिए समय निकाला। अपने फैन्स को प्रेरित करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी एक झलक दिखाई है। नई फोटो में हंगामा 2 की अभिनेत्री को छत पर आराम करते हुए और विटामिन डी लेते हुए देखा जा सकता है।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सिर पर छोटा सा रूमाल रखकर धूप सेंकती दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रविवार, सनबाथिंग सीन। इससे पहले कि मैं दिन के लिए #सुखी पहनूं, बहुत जरूरी है विट डी मिला।' फोटो में शिल्पा को सिर पर सफेद रूमाल लिए एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। वो अपनी आंखें बंद किए हुए दिख रही हैं। शिल्पा के इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है। फैन्स उनके अजब-गजब लुक पर कमेंट कर रहे हैं। 

​

शिल्पा शेट्टी के फैन्स सोशल मीडिया पर उनसे इस योगा पोज का नाम पूछ रहे हैं तो कुछ इसे गरीबों का योगा बता रहे हैं। वहीं कुछ इस फोटो को देखकर रूमाल सुखाने का नया तरीका बता रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग इस फोटोज में द कश्मीर फाइल्स से भी जोड़ रहे हैं। 

शिल्पा ने हाल ही में अपने बच्चों समीशा और वियान के साथ होली मनाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर होली के मौके पर समीशा और वियान का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों को फूलों की पंखुड़ियों से होली खेलते देखा गया था। फिलहाल शिल्पा शेट्टी सुखी की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। फिल्म सोनल जोशी द्वारा निर्देशित है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा प्रोड्यूज किया जा रहा है। 

End of Article