Raj Kundra Net Worth: अश्लील फिल्म केस में गिरफ्तार Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा के पास कितनी संपत्ति?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2021, 12:46 PM IST

मुंबई पुलिस की ओर से अश्लील फिल्मों के निर्माण से जुड़े होने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राजकुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raj Kundra Net Worth: अश्लील फिल्म केस में गिरफ्तार Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा के पास कितनी संपत्ति?
Photo Credit: Instagram

मुंबई: एक बार फिर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा विवादों से घिरे नजर आ रहे हैं जोकि उनके लिए कोई पहली बार या कोई नई बात नहीं है। राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। लेकिन इस बार मामला गंभीर होता नजर आ रहा है और वह एक बड़े विवाद में फंसे हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने के साथ कुछ ऐप के जरिए उन्हें टेलीकास्ट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटनाक्रम के बाद राज कुंद्रा एक बार फिर चर्चा में हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आइए जानते हैं कौन हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनकी संपत्ति कितनी है?

कहां से शुरू हुई कहानी:
9 सितंबर 1975 को लंदन में जन्मे राज कुंद्रा मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है। वह एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं और उनके पिता कई साल पहले ही लुधियाना से लंदन गए थे। लंदन में उन्होंने बस कंडक्टर के रूप में काम की शुरुआत करके एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया। राज की मां एक दुकान में असिस्टेंट थीं। परिवार की हालत को देखते हुए बचपन में ही राज पैसों की कीमत समझे और 18 साल की उम्र से काम करना भी शुरू कर दिया।

बिजनेस का सफर:
पिता की सलाह पर राज थोड़े पैसे लेकर दुबई गए और उन्होंने कुछ हीरा व्यापारियों से बिजनेस की कोशिश की लेकिन यहां बात नहीं बनी। इसके बाद वह नेपाल गए और पश्मीना शॉलें खरीदकर ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर में उन्हें बेचने से काम शुरू किया। ये कारोबार बढ़ा और कुछ समय बाद राज हीरे का बिजनेस करने दुबई दोबारा गए और इस बार सफल भी रहे। साल 2004 में महज 29 साल की उम्र में ही वो ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति की सूची में शामिल हो गए।

राज कुंद्रा के पास अरबों की संपत्ति (Raj Kundra Net Worth):

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम आद देश दुनिया के टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते एक दशक में राज कुंद्रा की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति में 80 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में वह अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों में मालिकाना हक और हिस्सेदारी भी रखते हैं। राज कुंद्रा हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करते हैं और उनकी कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर यानी 2700 करोड़ से भी अधिक है।

निजी जिंदगी में भी विवाद:

Shilpa Shetty and Raj Kundra

अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो राज कुंद्रा की लाइफ यहां भी विवादों के घेरे में रही है और उन्होंने साल 2005 में कविता के साथ शादी की थी। हालांकि शादी के करीब तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। राज और कविता की एक बेटी है, जो मां के पास रहती हैं।

कविता के साथ तलाक के बाद राज ने साल 2009 में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ शादी की। राज और शिल्पा के दो बच्चे हैं जिनके नाम वियान और एक साल की बेटी समिशा हैं। राज कुंद्रा के पहली पत्नी से तलाक में भी शिल्पा शेट्टी का हाथ होने की बाते सामने आती रही हैं, लेकिन राज कुंद्रा इस तरह की बातों को सिरे से खारिज करते रहे हैं।

End of Article