Shilpa Shetty Birthday: दुबई और लंदन में बंगले से लेकर प्राइवेट जेट तक, अकूत संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 06:02 AM IST

5 ridiculous expensive things Shilpa Shetty owns: शिल्पा शेट्टी उन अदाकाराओं में से हैं जो बहुत ऊंचे स्तर की लग्जरी लाइफ जीते हैं। आइये जानते हैं उनके पास कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जो किसी के लिए भी खरीदना आसान नहीं।  

Shilpa Shetty Birthday: दुबई और लंदन में बंगले से लेकर प्राइवेट जेट तक, अकूत संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी

5 ridiculous expensive things Shilpa Shetty owns: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, लाखों दिलों की धड़कन शिल्पा शेट्टी का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1975 में उनका जन्म हुआ था। शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1994 में ही उन्‍होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में काम किया जो सुपरहिट रही। अदाकारी के साथ ही वे अपनी फिटनेस, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। 47 साल की हो चुकीं शिल्पा शेट्टी आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती हैं। 

शिल्पा शेट्टी उन अदाकाराओं में से हैं जो बहुत ऊंचे स्तर की लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्होंने जाने माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और उसके बाद पर्दे पर कम नजर आईं। हालांकि शादी के बाद वह कई तरह के बिजनेस में व्यस्त हो गईं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की दौलत वाली अदाकारा भी हैं जिनके पास अरबों रुपये की संपत्ति है। शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस करती हैं। शिल्पा ने पिछले साल मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। 

शिल्पा इसके अलावा काफी वक्त तक आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की भी मालकिन रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पास दुबई के बर्जु खलीफा में अपार्टमेंट है। पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में शादी की सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी। साल 2015 में इस फ्लैट के बिकने की खबर सामने आई थी। caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी करीब 134 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। आइये जानते हैं उनके पास कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जो किसी के लिए भी खरीदना आसान नहीं।  

तीन करोड़ की रिंग
राज कुंद्रा ने उन्हें सगाई में सबसे महंगी अंगूठी भी पहनाई थी। उस वक्त उस अंगूठी की कीमत तीन करोड़ रुपये थी। ये अंगूठी अभी भी शिल्पा के पास है। यह 20 कैरेट की नैचुरल व्हाइट डायमंड रिंग है। 

लंदन में घर 
शिल्पा को लंदन बेहद पसंद है और वे अक्सर वहां घूमने जाती हैं। उनके पति राज कुंद्रा ने शिल्पा को लदंन में एक घर खरीदकर दिया हुआ है। बताया जाता है कि इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। उनकी इंग्लैंड के वेयब्रिज, सरे में एक गॉर्जियस सात-बेडरूम प्रॉपर्टी है जिसका नाम ‘राज महल’ है। 

जुमेराह में बंगला
दुबई के बर्जु खलीफा में अपार्टमेंट अलावा शिल्पा के पास दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में एक बंगला भी है। यह बंगला इतना भव्य है कि देखने वालों होश खो बैठेंगे। 

प्राइवेट जेट 
शिल्पा शेट्टी उन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स में शामिल हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है। एक्ट्रेस और उनके पति अक्सर अपने जेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शिल्पा आराम के लिए अपने प्राइवेट जेट से यात्रा करती हैं। 

कार कलेक्शन
शिल्पा शेट्टी के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू i8 हैं जिसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपये है। 2021 में उन्होंने मर्सिडीज-बेंज वी क्लास खरीदी। इस कार की कीमत 71.10 लाख रुपये से लेकर 1.46 करोड़ रुपये तक है। राज ने 9वीं सालगिरह के मौके पर अपनी लेडी लव को एक रेंज रोवर गिफ्ट की जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है।

End of Article