Shilpa Shetty और Raj Kundra के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे वियान के बर्थडे पर हुआ ट्रफल का वेलकम, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2021, 06:24 PM IST

Shilpa Shetty Gift Son Viaan Raj kundra: वियान राज कुंद्रा के नौवें जन्मदिन को विशेष और यादगार बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया है।

Shilpa Shetty और Raj Kundra के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे वियान के बर्थडे पर हुआ ट्रफल का वेलकम, देखें Video

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा अपने बेटे वियान का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 21 मई 2021 को कपल के बेटे वियान राज कुंद्रा 9 साल के हो गए हैं। शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के लिए उनके जन्मदिन पर एक खास पोस्ट कर उन्हें ढेर सारी विशेज दी हैं। साथ ही शिल्पा ने बताया है कि उन्हें अपने प्यारे बेटे पर कितना गर्व है और वो कितनी तेजी से बड़ा हो रहा है।

इतना ही नहीं वियान राज कुंद्रा के 9वें जन्मदिन पर उनके पिता राज कुंद्रा ने भी एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें वियान के जन्म से लेकर अब तक की यादगार झलकियां शामिल हैं। राज ने लिखा, 'ये वीडियो सब कहता है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे मेरे रॉकस्टार मेरे दिल की धड़कन।'

वियान राज कुंद्रा के नौवें जन्मदिन को विशेष और यादगार बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया है। वियान की एक खास विश इस मौके पर पेरेंट्स ने पूरी की है। शिल्पा ने बताया कि उनका बेटा वियान हमेशा से एक और पेट डॉग चाहता था। पिछले एक साल में गुड बॉय बनकर वियान ने अपने पेरेंट्स से गिफ्ट पा लिया है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा ने वियान को एक डॉग गिफ्ट किया है और इसी के साथ फैमिली में एक नए मेंबर ट्रफल शेट्टी कुंद्रा की एंट्री हो गई है। शिल्पा ने इस नए फैमिली मेंबर का वीडियो भी शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'परिवार के हमारे नए सदस्य ट्रफल का परिचय दे रहे हैं। वियान को एक और पेट डॉग चाहिए था। मैंने उससे वादा किया था, जब वह 10 साल का हो जाएगा तो उसे मिलेगा। तब वो उसकी देखभाल कर सकता है। लेकिन बेटे को 9वें बर्थडे यानि की एक साल पहले ही ये मिल गया। जन्मदिन मुबारक हो...।'

आपको बता दें, शिल्‍पा शेट्टी को छोड़कर उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ चुका था। उनके पति, सास-ससुर, बेटे-बेटी और स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि शिल्‍पा शेट्टी का टेस्‍ट निगेटिव आया था। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। अब शिल्‍पा का परिवार पूरी तरह से ठीक हो चुका है और स्‍वस्‍थ है। 

End of Article