Sharman joshi's death rumours viral: सोशल मीडिया का जमाना है और अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अप्रमाणित खबरें खूब वायरल होती रहती हैं। तमाम सितारों के बारे में भी फर्जी खबरें खूब खूब आती रहती हैं। कुछ समय पहले बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा के निधन की अफवाह उड़ी थी और अब उनके दामाद शरमन जोशी के निधन की अफवाह फैल गई।
'गोलमाल', 'स्टाइल', '3 इडियट्स', 'रंग दे बसंती' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों के एक्टर शरमन जोशी के निधन की खबर अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए और उन्हें सर्च करने लगे। जब ये खबर शरमन जोशी के ससुर प्रेम चोपड़ा तक पहुंची तो उन्हें सच्चाई बताने आना पड़ा। शरमन जोशी के निधन की अफवाहों को खारिज करते हुए शरमन के ससुर प्रेम चोपड़ा ने बताया कि वह एकदम ठीक हैं। हम अपने पाठकों को बता दें कि शरमन जोशी पूरी तरह स्वस्थ हैं और हम उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।
शरमन जोशी का दिल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। साथ में कॉलेज करते करते दोनों दोस्त बने और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया। आखिरकार 15 जून 2000 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। दोनों तीन बच्चों के माता पिता हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी है।
थिएटर की बारीकियां समझने के बाद वह हिंदी सिनेमा में आए। साल 1999 में फिल्म गॉडमदर से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म के साथ 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले थे। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह गुजराती परिवार से ताल्लुख रखते हैं। शर्मन के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के एक्टर रहे तो वहीं उनकी बहन मानसी जोशी रॉय एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक्टर रोहित रॉय से शादी की है।

